अजमेर ! जिला परिषद अजमेर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर हाई सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा बाल कलाकार शगुन अग्रवाल को ड्राइंग पेंटिंग एवं क्राफ्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया ।
समारोह में जिला प्रमुख सुशील कवंर पलाड़ा समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने सम्मानित किया ।