आज होगा ” किलबिल“ इन्क्लूसिव बाल मेला

हजारों दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चे झूमेंगे एक साथ
राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा संचालित मीनू स्कूल के द्वारा 17वें किलबिल इन्क्लूसिव बाल मेले का आयोजन आज होगा जिसमें हजारों दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चे होंगे।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि किलबिल बाल मेला दिव्यांग बच्चों के लिए मनोरंजक, आकर्षक, उत्साह, रोचकता एवं सृजनात्मकता से भरी गतिविधियों के साथ उनको सीखने का मंच प्रदान करने एवं गैर दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगों की चुनौतियों को सहज गतिविधियों के द्वारा समझाते हुए संवेदनशील बनाने का प्रयास है।
दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग के भेद को मिटाने के लिए संस्था द्वारा ”किलबिल“ बाल मेला शुरू किया गया था जो अब विशाल रूप में आयोजित होने लगा है। इस बाल मेले में अजमेर जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चे तथा स्टाफ भाग लेते है। बाल मेले में मुख्य रूप से चैलेन्जिग चैलेन्जेज गतिविधियों का आयोजन किया जाकर समुदाय में दिव्यांगजन के लिए सहानूभूति के बजाए समानुभूति के भाव को विकसित कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
श्री कौशिक ने कहा कि ”किलबिल“  में अजमेर एवं आसपास के जिलों की विभिन्न षिक्षण संस्थाएं, प्रमुख समाज सेवी संगठन, सरकारी विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्त्ता, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उत्साही युवा एवं जागरूक नागरिक शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते है जिससे किलबिल और अधिक बेहतर एवं आकर्षक होता जा रहा है। निदेशक कौशिक एवं संस्था मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने अपील की किलबिल बालमेले में अधिक से अधिक पधारकर मीनू स्कूल के बच्चों एवं संस्था टीम का उत्साह बढ़ाएं।
                                                 (राकेश कुमार कौशिक)
                                                        निदेशक
                                                   मो. 9829140992
error: Content is protected !!