इन्क्लूजन का महाकुम्भ है” किलबिल“ बाल मेला

मीनू स्कूल के किलबिल बालमेले में 5 हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया
दिनांक 29 जनवरी 2025: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा संचालित मीनू स्कूल के द्वारा 17वें किलबिल इन्क्लूसिव बाल मेले का भव्य आयोजन हुआ जिसमें जिले के लगभग 50 स्कूलों के 5 हजार से अधिक दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। संस्था की मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ काम्बले (आई.पी.एस.) ने किलबिल बाल मेले का उद्घाटन किया। श्री शरण काम्बले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मीनू स्कूल का किलबिल बाल मेला नवाचार ही नहीं बल्कि इन्क्लूसन का महाकुम्भ है। हम सबकी ये जिम्मेदारी है कि हम दिव्यांग बच्चों को दया कि दृष्टि से ना देखकर समानुभूति के भाव से संवेदनशील होकर सहयोग करें। किलबिल में दिव्यांग एवं गैर दिव्यांग बच्चों ने एक साथ मंच साझा करते हुए नाचते, गाते हुए झूम उठे, चेलेन्जिग चैलेन्जेज गतिविधियों (एक हाथ से शर्ट पहनना, बिना बोले मैसेज कन्वे करना, एक पावं से कंचे उठाना, ऑख बन्द करके दुल्हन का मेकअप करना, आईने में देखकर रास्ता पार करना) के माध्यम से गैर दिव्यांग बच्चों ने दिव्यांग बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझा। किलबिल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्योति ककवानी, पुलिस उप अधीक्षक रामचन्द्र चौधरी आदि ने शिरकत कर चैलेन्जिगं चैलेन्जेज गतिविधियों में स्वयं भाग लेकर बच्चों व स्टाफ का उत्साह बढ़ाया।
मेले में लगी पानी पुरी, भेल पुरी, चाट, पेस्टी, पेटीज, केक, चाय-कॉफी आदि स्टाल पर बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी जमकर खरददारी की और विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया। साथ ही कई प्रकार की रोमांचक, आकर्षक एवं उत्साहवर्धक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्रीमती कौशिक ने कहा कि ”किलबिल“  में ना केवल अजमेर बल्कि आसपास के जिलों की विभिन्न शिक्षण संस्थाएं, प्रमुख समाज सेवी संगठन, सरकारी विभागों के अधिकारीगण, जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्त्ता, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि, उत्साही युवा एवं जागरूक नागरिक शामिल हुए। संस्था द्वारा संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना की टीम के द्वारा बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण जागरूकता के लिए प्रदर्शनी लगाई एवं झांकी के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह में शामिल भी नहीं होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन्स के प्रतिनिधि वरूण शैलेष ने शिरकत कर प्रतिभागियों को बाल संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
समाजसेवी सुनिल दत्त जैन, राकेश भट्ट, अमित भट्ट, श्रुति भट्ट, सर्वेष्वर शास्त्री, सोमरत्न आर्य, कैलाश सिंह रावत, पेमसिंह रावत, किशनपाल सिंह, सुनिल कुमार, भारती श्रीवास्तव, सोमेन्द्र सारडीवाल, जगमोहन गौड़, निक्की तुन्दवाल, डॉ कुलदीप शर्मा, डॉ गायत्री दरगर, अतुल पाटनी, मधु पाटनी, शिव चौधरी, पुजा गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता, सुनील सवलानी, प्रणव मालू, दिव्यम जैन, हरि राम कुमार, भव्य जैन, अम्बिका हेडा, मंजू जाजू, डॉ. मंजुला मिश्रा, डॉ. प्रीति सोनी, डॉ. निहाल चन्द जैन.  घेवरचन्द, कोमल आलवानी, राजीव मिश्रा, अनुज कुमार नागौरी, प्रमोद कुमार, डॉ. आर. के. गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, मनीष गोयल, जीनेश सोगानी, मुकेश गुप्ता, गौरव तंवर आदि ने किलबिल में शिरकत कर सहयोग किया। संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक एवं क्षमा आर. कौशिक ने सभी अतिथियों को स्वागत व अभिनन्दन किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। संस्था टीम के अनुराग सक्सेना, तरूण शर्मा, नेमीचन्द वैष्णव, भगवान सहाय शर्मा, ईश्वर शर्मा, सीमा मालोदिया, भंवर सिंह गौड़, करूणा शर्मा, मंजू शर्मा, पद्मा चौहान, मंजूला कंवर, सत्तार मोहम्मद, गरिमा सिंह, रूकैया बानो, अमित कुमार, दीपक जौरम, चेतना शर्मा आदि ने सहयोग किया तथा कार्यक्रम का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया।
रेफल ड्रा के माध्यम से बच्चों को लेपटॉप, एल,ई.डी. टी.वी., स्मार्ट फोन व 500 सांत्वना पुरस्कार भी जीते। लॉयन्स क्लब, रोटरी क्लब, आस्था वूमेन्स चेरीटेबल ट्रस्ट, मारवाड़ी युवा मंच, यंग इण्डिया ग्रुप, फ्लाईंग बर्ड्स सोसाइटी, आचार्य विद्यासागर फाउण्डेशन, रोजियन्स डवलपर्स, श्याम कृपा जोइन्ट वेन्चर, मानव तस्करी विरोधि ईकाई आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं सहयोग किया।
                                                                           (राकेश कुमार कौशिक)
                                                                                  निदेशक
                                                                              मो. 9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!