चेटीचण्ड 2025 पर 11वें ग्यारहवें पखवाडा महोत्सव की तैयारी बैठक सम्पन्न
सर्वसम्मति से कंवल प्रकाश किशनानी अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी महासचिव
अजमेर 9 फरवरी- पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की बैठक भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में रसोई बैक्वेंट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में तय किया गया कि 11वां चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2025 का आयोजन 21 मार्च से 6 अप्रेल तक 17 दिवसीय विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय समितियों व पंचायतों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कवंल प्रकाष किषनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष लाल नाथानी को पुनः सर्व सम्मति से दायित्व दिया गया है। बैठक में षहर की अलग अलग धार्मिक, सामाजिक, षैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित होकर पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की व नई पूरी टीम बनाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को दी गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं व पंचायतों के पदाधिकारीयों, मातृशक्ति, युवाओं को जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि विगत् 10 वषों से समिति सभी संगठनों के सहयोग से चेटीचण्ड के पावन पर्व पर लगातार धार्मिक, सेवा, मनोरंजन, खेलकूद व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आभार हरी चंदनाणी ने प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, नरेन शाहणी भगत, जी.डी. वृदांणी, मनोज भम्भाणी, दिशा प्रकाश किश्नानी, कुसुम आर्य,रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, ओमप्रकाश हिंगोराणी, नरेन्द्र कलवाणी, नरेन्द्र बसराणी, राजेन्द्र जयसिंघाणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल कलवाणी, विनोद आसनाणी, गोविन्द छतवाणी, कमल शाहणी, अजीत पमनाणी, दीपक साधवाणी, रमेश एच.लालवाणी, राजेश गिदवाणी, प्रकाश दादलाणी, रमेश वलीरामाणी, रूकमणी वतवाणी सीमा रामचंदाणी, महेश टेकचंदाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, मीना खेमाणी, कंचन हिराणी, माला टेवाणी, आशा केसवाणी, शेवक पंजवाणी, गोविन्द मनवाणी, प्रकाश हासाणी, के.टी. वाधवाणी, किशोर विधाणी, नानक गजवाणी, डॉ. भरत छबलाणी, देवीदास साजनाणी, महेश ईसराण्ी, प्रियंका किशनानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
महामंत्री
9414705705