उमेश चौरसिया को राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान

उमेश चौरसिया

अजमेर/ लोकप्रिय बाल साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया को इंडिया नेट बुक्स के “राष्ट्रीय बाल साहित्य रत्न सम्मान” से नवाजा जाएगा। इंडिया नेटबुक्स बीपीए फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने बताया कि चौरसिया के बाल साहित्य के क्षेत्र में बीस से अधिक वर्षों के समृद्ध अवदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। विविध श्रेणियों में दिए जाने वाले ये राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान नई दिल्ली में होने वाले “साहित्यकार सम्मान उत्सव 2025” में प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में साहित्य अकादमी के शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्यकार सम्मान से पुरस्कृत उमेश चौरसिया ने बाल साहित्य की 27 कृतियों की रचना की है। इनमें राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से मेधावी नरेंद्र, प्रकाशन विभाग भारत सरकार से सबसे न्यारा गोलू, विवेकानंद केंद्र हिंदी प्रकाशन विभाग से लक्ष्य की ओर, निवेदिता एक समर्पित जीवन व विवेकानंद के बाल्यकाल की कथाएं, बाल साहित्य अकादमी से चयनित बाल नाटक और राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी से मोनू रो जनम दिन अधिक लोकप्रिय हुई हैं। कुछ पुस्तकें अनेक राज्यों के समग्र शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं।

error: Content is protected !!