अजमेर उत्तर बनेगा सशक्त, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर-देवनानी

अजमेर, 18 मार्च। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के शुभारम्भ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सशक्त, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनेगा। सरकार ने अजमेर को प्राथमिकता के साथ बजट उपलब्ध करवाया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अन्तर्गत कार्य करवाया जाएगा। विनायक विहार में 28.25 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी प्रकार विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से भी विकास कार्य होगा। वार्ड संख्या 3 गणपति नगर गली संख्या एक में 5.15 लाख की राशि से सड़क का निर्माण होगा। विकास कार्यों का शुभारम्भ समारोहपूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 3 में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के माध्यम से एक करोड़ से अधिक राशि के कार्य किए गए है। इसी क्षेत्र में मित्तल हॉस्पीटल से सिने वल्र्ड होते हुए टेलीफोन एक्सचेंज तिराहे तक का सड़क निर्माण कार्य 6.23 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। यहां सीसी रोड़, डामर सड़क, नाली और ब्लॉक के कार्य होंगे। बांडी नदी से श्रीजी विहार कीर्ति नगर तक के नाले का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है। इस पर एक करोड़ से अधिक की राशि व्यय होगी।

शुभारम्भ समारोह में श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। यह विधानसभा क्षेत्र सशक्त, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित होगा। इसके लिए सरकार ने गत दोनों बजटों में पर्याप्त महत्व दिया है। क्षेत्र में विकास की गंगा अनवरत बहती रहेगी। विकास कार्य एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। सरकार की मन्शा स्थाई ढ़ांचागत निर्माण करने की है। शहर के ड्रेनेज सिस्टम तथा सड़क निर्माण पर 30-30 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाना इन मन्शा को मूर्त रूप देने का द्यौतक है। प्रत्येक विकास कार्य के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि आम जन से जुड़ी हुई सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए जेएलएन चिकित्सालय में विधानसभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क स्थापित की गई। इसके माध्यम से मरीजों तथा परिजनों की सहायता की जाती है। सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घण्टे हेल्प डेस्क से लगातार आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। अल्प समय में ही 3 हजार से अधिक व्यक्तियों की सहायता की गई।

उन्होंने कहा कि जेएलएन चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में नवीनतम तकनीक युक्त आधुनिक सुविधाओं से उपचार सुनिश्चित करने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इसके भवन के लिए 50 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे भवन का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन होगा। जिला अस्पतालों में भी डेडिकेटेड गेरियाट्रिक सेंटर रामाश्रय का उन्नयन प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार विकास के विविध आयामों के माध्यम से आमजन का जीवन आसान बनाने की दिशा में आगे भी कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, पार्षद प्रतिभा पाराशर, श्री सतीश बंसल, श्री शेखर उबाना, श्री कोशिनोक जैन, श्री राजेंद्र सारस्वत, श्री रमेश चंद्र सैन, श्री महेंद्र पाल सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!