दाहरसेन स्मारक पर हुआ हेमू कालाणी प्रतिमा पर दीपदान व हिंगलाज माता पूजन

वीर सपूत हेमू कालाणी के 102वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सिन्धूपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, महाआरती के साथ हिंगलाज माता पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम संयोजक कैलाश लखवाणी ने बताया कि भारतीय सिन्धू सभा की ओर से चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहन कोटवाणी व प्रकाश जेठरा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। रमेश वलीरामाणी ने हिंगलाज माता पूजा अर्चना करवाई। वीर सपूत हेमू कालाणी के साथ महाराजा दाहरसेन व सभी वीर महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी, पखवाडा महोत्सव के संरक्षक गिरधर तेजवाणी, उपाध्यक्ष जी.डी.वरिन्दाणी, पालक अधिकारी निरंजन शर्मा, किशन केवलाणी, पुरूषोतम तेजवानी, प्रकाश हिगोंरानी, संजय शर्मा, नरेन्द्र सोनी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कल चेटीचंड पखवाडे़ के तीसरे दिन रविवार 23 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
प्रातः 8.30 बजे से भारतीय सिंधु सभा द्वारा हेमू कालाणी की 102वीं जयंती डिग्गी चौंक स्थित हेमू कालाणी चौक पर श्रृद्धासुमन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेगे। जिसके संयोजक नरेन्द्र सोनी होगें।
प्रातः 11 बजे सिंधु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान व सिन्धी समाज महासमिति की ओर से सिन्धु रत्न सम्मान समारोह, स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम के संयोजक गिरधर तेजवानी रहेगें।
सांय 7 बजे से अजय नगर सिन्धी समाज द्वारा सुहिणी शाम झूलण जे नाले ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलहॉप आयोजित होगा। संयोजक के.टी.वाधवाणी रहेंगे।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
मो. 9414705705

error: Content is protected !!