सिन्धी समाज में कार्य करने वाली 11 विभूतियों को मिला सिन्धु रत्न सम्मान

सिन्ध की गौरवमयी सभ्यता व संस्कृति से जोडनें की कढी है सिन्धु रत्न सम्मान-महन्त स्वरूपदास
समाज में सेवा करने वालों को मिलता है सिन्धु रत्न सम्मान – महन्त हनुमानराम
अजमेर 23 मार्च – सिंध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान सिंधी समाज महासमिति, अजमेर के तत्वावधान में  चेटीचंड पखवाड़े के तीसरे दिन सिंधुरत्न सम्मान का कार्यक्रम स्वामी कॉम्पलेक्स में संतो के आशीर्वाद से आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमानराम, प्रेम प्रकाश आदर्श नगर दादा नारायणदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास,  सांई बाबा मन्दिर के ट्रस्टी महेश तेजवाणी, दिशा किशनानी व कुसुम आर्य द्वारा आराध्यदेव झूलेलाल भगवान व स्वामी हिरदाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने संस्था का परिचय व सिंधु रत्न सम्मान की जानकारी देते हुये बताया कि संस्था की ओर से 2015 से लगातार सम्मान प्रदान किये जा रहे हैं वह आज 11 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सिन्धु रत्न सम्मान संत महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
समारोह में महंत स्वरूपदास उदासीन ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि संस्था के पदाधिकारियों की लग्न व मेहनत है जो शहर के हर क्षेत्र में मिलकर ऐसे आयोजन हो रहे हैैं। जिन्होनें अपनी सेवाओं का उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सिन्धु रत्न सम्मान दिया जा रहा है। युवा पीढी को संदेश देते हैं कि बडों के आर्शीवाद से मिलकर सेवा कार्य करें और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग बनें। समाज में सक्रियता से ही संस्कार मिलेगें व ज्ञान प्राप्त होगा।
महन्त हनुमानाराम ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि परम श्रृद्धेय स्वामी हृदयाराम जी सदैव सेवा कार्याें के लिये प्रेरणा देते थे और निरंन्तर सेवा कार्यों से ही सिन्धू रत्न बनता है। इंसान ऐसा रत्न है जो सभी रत्नों में उतम है। आप ही सेे प्रेरणा लेकर युवा पीढी भी संस्कारवान व सेवा भावी बनेगी।
संयोजक व सिन्धू रत्न प्रेरणोता गिरधर तेजवाणी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा करने वालों में प्रशासनिक सेवा में मनोज भंभाणी, समाजसेवी व राजनीति नरेन शहाणी भगत,  साहित्यकार कमला बुटाणी, पंडित श्री राजू शर्मा, पत्रकारिता क्षेत्र में सुरेश लालवाणी, शिक्षा के क्षेत्र में रुक्मणी वतवाणी, समाजसेवा के क्षेत्र में मोतीलाल ठकुर, तुलसी सोनी व प्रकाश जेठरा, प्रेस फोटोग्राफर इन्द्र चैनाणी, नटराज, युवा उद्यमी दीपांशु दरयाणी को माला, शॉल, श्रीफल व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
11वें चेटीचंड महोत्सव महोत्सव की विस्तृत जानकारी महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रस्तुत की। मंच का संचालन प्रेम केवलरामाणी ने किया। स्वागत भाषण दीपक साधवाणी व आभार जी.डी.वरिन्दाणी ने प्रकट किया।
समारोह में डॉ. भरत छबलाणी, लाल नाथाणी, जगदीश अभिचंदाणी, महेश ईसराणी, सुरेश सिन्धी, निरंजन शर्मा, ईसर भम्भाणी, के.जे. ज्ञानी, रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल शेवाणी, आसनदास पारवाणी, जयकिशन वतवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में हुआ धार्मिक आयोजन – सुहिणी शाम झूलण जे नाले –
अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में की शुरूआत आश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, श्रीराम विश्वधाम के स्वामी अर्जुनदास, सन्त गौतम, पखवाडा समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने आराध्यदेव झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। महन्त स्वरूपदास ने कहा कि चेटीचण्ड व नवसम्वतंसर के अवसर पर हो रहे ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से सनातन धर्म के संस्थान युवाओं के साथ परिवार में बढ रहे हैं। सामूहिक छेज् अपनी पुरानी पहचान है जिसे प्रदर्शन करना सराहनीय है।
बहिराणा साहिब की पूजा अर्चना के साथ मशहूर कलाकार चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी ने पझंडे व गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। स्वागत भाषण शंकर सबनाणी व आभार के.टी.वाधवाणी ने प्रकट किया।
पांच प्रतिभाओं का हुआ सम्मान –
पखवाडा समिति की ओर से क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा करने वालों कों दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान धर्मेन्द्र हेमनाणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान आरती टहलियाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान लाल खूचन्दाणी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान हेमनदास नवलाणी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान महेश्वरी गोस्वामी को प्रदान किये गये।
समारोह में प्रेम मनवाणी, सुनील वंजाणी, मोहन लालवाणी, रश्मिी हिंगोराणी, दिलीप पारवाणी, ललित भगताणी, हरीश मोतियाणी, सुरेश अगनाणी, संजय खूबचंदाणी, कन्हैयालाल खानंचदाणी, रमेश कल्याणी, दीपक बालाणी, शांता भिरयाणी, मीना वाधवाणी, रश्मि मोतियाणी, हेमलता खत्री, मोनिका, कोमल वंजाणी, वर्षा मनवाणी  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कल चेटीचंड पखवाडे़ के चौथे दिन सोमवार 24 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
24 मार्च 2025 सोमवार सांय 6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा साहब झूलेलाल सेवा समिति, मदार पर रखा गया है, जिसकी संयोजक पुष्पा साधवाणी रहेंगे।
सायं 7 बजे से पूज्य झूलेलाल बेहराणों साहब आदर्श विद्यालय पड़ाव पंचायत एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम रखा गया है। जिसके संयोजक जयकिशन गुराणी, रवि उदयरानी व सुन्दरदास तीर्थाणी रहेंगे।
सांय 7 बजे से बहिराणा साहिब दुःख भंजन हालाणी दरबार व द स्मार्ट अजमेरियन श्रीनगर रोड पर आयोजित होगा जिसके संयोजक सोना धनवाणी, मीना बच्चाणी, लाल बच्चाणी रहेंगे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
     9414705705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!