अजमेर फोरम के सक्रिय साथियों की बैठक सूचना केंद्र में आयोजित की गई

अजमेर फोरम के सक्रिय साथियों की बैठक  दिनांक 22 मार्च को सूचना केंद्र में आयोजित की गई।
बैठक के प्रारंभ में डॉ रमेश अग्रवाल ने फोरम द्वारा दिनांक 2 मार्च को आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी के उत्साहपूर्वक सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों के संबंध में स्पष्ट किया कि अजमेर फोरम   एक सामूहिक प्रयास है। कोई  बड़े बड़े काम के  दावे का मंच नहीं है बल्कि कुछ सार्थक कर पाने का माध्यम  भर है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक  आगामी  गतिविधि के लिए  विचार हेतु आहूत है तथा सभी से अपनी राय देने को कहा।
सभी साथियों की प्रतिक्रिया तथा राय के आधार पर यह तय किया गया किअगली गतिविधि शहर की  ज्वलंत समस्या यातायात व्यवस्था में सुधार  में सहयोग के रूप में आयोजित की जाए।  इस दिशा में प्रशासन से भी सहयोग लिया जाए। साथियों की राय थी कि बजाय कोई मांगपत्र प्रस्तुत करने के हम स्वयं बिंदुवार  समस्याओं को समझें ,उनका निराकरण सोचें तथा सभी पक्षों यानी जनता,व्यापारी, स्ट्रीट वेंडर्स,पुलिस तथा नगर निगम को साथ  बिठलाकर  समाधान की दिशा में प्रयास करें।
सर्व सम्मति के आधार पर  इस दिशा में कार्य करने के लिए निम्न साथियों ने निम्न क्षेत्रों /सड़कों/बाजारों  का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट  देने की स्वीकृति  दी
अमित डाणी और विजय :  नया बाजार व आगरा गेट
गिरीश भाषाणी :  नौ नंबर पेट्रोल पंप से आदर्शनगर
मो सलीम व अब्दुल सलाम : स्टेशन रोड
मुबारक अली :  मार्टिंडल ब्रिज से जीसीए ,सुभाषनगर
फरहाद सागर : दरगाह बाजार
बसंत विजयवर्गीय व एस पी गांधी : सोनीजी की कोठी से पुष्कर रोड
नरेंद्र भारद्वाज : केसरगंज,गोल चक्कर
मंजीत सिंह,मासूम अली : कचहरी रोड
राहुल गर्ग :  परबतपुरा से पालरा
गणेश चौधरी,राजेंद्र गुप्ता : वैशाली नगर
रजनीश रोहिल्ला  ने सभी क्षेत्रों के फोटो,वीडियो डॉक्यूमेंटेशन की जिम्मेदारी ली। एस पी मित्तल,रासबिहारी गौड़,वेद माथुर ,अनंत भटनागर ने सभी क्षेत्रों के रिपोर्ट संकलन में मदद का विश्वास दिलाया।
बैठक में तय किया गया कि   भविष्य में अजमेर फोरम की  बैठक साथियों के घरों में आयोजित की जाए जिससे साथियों में पारिवारिक सूत्र मजबूत हों। इसी क्रम में अगली बैठक 12 अप्रैल को अमित डाणी जी के निवास पर आयोजित की जाएगी।
error: Content is protected !!