आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर 26 मार्च को सेंचुरी स्कूल में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी शिरकत करेगी

बुधवार 26 मार्च को राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी नारी न्याय शक्ति सम्मान ,कार्यक्रम के शुभारंभ पर एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुँचेगी, पुष्कर रोड़ स्तिथ सेन्चुरी स्कूल में प्रातः 11 बजे प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए, प्रियंका चौधरी ने बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग के साथ प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किये जा रहे हैं, I चौधरी के अजमेर पहुंचने पर जयपुर रोड स्थित अशोक उद्यान पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनकर एवं माल्यार्पण कर सारिका चौधरी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।