नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी ने की शिरकत

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ पर एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुँची, पुष्कर रोड़ स्थित सेन्चुरी स्कूल में प्रियंका चैधरी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चैधरी ने किया, जहंा अतिथियो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान सारिका चैधरी ने कहा कि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद गंगा-जमुना तहजीबी धरती अजमेर मे पहली बार आगमन का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए सारिका ने आयोजको का आभार व्यक्त किया, सारिका ने कहा कि आज के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर से चलाई जा रही मुहिम को गति देते हुए महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की जा रही है। वही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बेसाखी की सरकार ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’’ के वादे कर रहे है पर महिलाओ के 33 प्रतिशत आरक्षण पर बात नही कर रही है। महिलाओ के उत्थान के लिए राष्ट्रीयाध्यक्ष अलका लाम्बा के नेतृत्व मे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है इसके लिए आने वाले दिनो मे जंतर-मंतर पर घेराव किया जाएगा और सरकार से महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत के आरक्षण की मांग की जाएगी। इसी श्रृंखला मे आज अजमेर नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र की महिलाओ ने हिस्सा लिया। सारिका ने कहा कि महिलाओ के इस कार्यक्रम मे भागीदारी निश्चततौर पर आने वाले दिनो मे संगठन को मजबूती प्रदान होगी। देश के वर्तमान हालातो के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आज बेरोजगारी, नारी न्याय, किसानो व युवाओ के उत्थान के विषय पर चर्चाएं की जानी चाहिए परन्तु सरकार अर्नग्ल विषयो पर बातचीत कर मुख्य विषयो से देश की जनता को भटकाया जा रहा है, कांग्रेसी नेता राहुल गांधी जातीय जनगणना के मुद्दे को संसद में उठा रहे हैं, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और साथ ही महिलाओं के 33% आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को मंथन करना चाहिए इसी को लेकर आज यह कार्यक्रम आयोजित हुआ वहीं दूसरी ओर प्रियंका चैधरी ने बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग के साथ प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किये गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!