अजमेर 26 मार्च- पूज्य झुलेलाल जयन्ती समारोह समिति द्वारा चलाये जा रहे चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के छठे दिन चेटीचंड उत्सव पर सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसायटी, नाका मदार की ओर से पूज्य बहिराणा साहिब व छेज् का आयोजन किया गया।
सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसायटी, नाका मदार, अज़मेर
संयोजक गोविन्द छतवानी ने बताया कि सामुदायिक भवन, मधुबन कॉलोनी, मदार में गायक कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत द्वारा बहिराणा साहिब का आयोजन में भजन प्रस्तुत किये गये। आराध्यदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ कंवल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व लाल नाथाणी, दयाल शेवानी सहित क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
मशहूर कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत ने अपनी प्रस्तुतियों में माता के चरणों में हाजिरी देते हुये ठार माता ठार पहिंजें ब्चणन खे ठार……… व झूलेलाल भजनों में मुंहिंजी बेडी अथई विच सीर ते……….जंहिखें झूलण कयो मालामाल उहो हथ मथे करे…………. वेठो आ अजमेर में झूलेलाल वेठो आ……….पर सभी को आनंदित किया।
समारोह में लक्ष्मण सबनानी को दादा झमटमल टिलवानी सम्मान, मीना भाटिया को दादी सुशील मोटवानी पुरुस्कार, कुमारी नेहा लाला को दादा गोवर्धन भारती पुरुस्कार, कुमारी दिव्यता को भाऊ हरिसुंदर सम्मान, कुणाल सुखीजा को दीदी सुन्दरी केवलरमानी पुरुस्कार व दांदूराम साहिब नगीना बाग द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा व अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया गया। पल्लव प्रार्थना व भण्डारे के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में कमल शाहनी द्वारा संचालन एवम् रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
पखवाड़े के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहां कि चेटीचंड पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य शहर सभी क्षेत्रों, कॉलोनियों में युवाओं को सिन्ध की संस्कृति सभ्यता, पहनावा, खान-पान व बोली के प्रति आकर्षित कर जोड़ना है, इसी क्रम में कार्यक्रमों के प्रारम्भ सिन्ध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान द्वारा निर्मित सिन्धी बोली में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है।
समारोह में राजू दादलाणी, राजकमल जेसवाणी, जेठो बालाणी, अशोक टेकवाणी, अशोक खिलनाणी, राजकुमार सावलाणी, लक्ष्मण सबनाणी, राजू साधवाणी, नरेश भाटिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रामगंज में हुआ पांच प्रतिभाओ का हुआ सम्मान –
समारोह समिति के सोनू निरंकारी ने बताया कि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा करने वालों कों दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान प्रकाश दरियाणी, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान जमना मंघाणी, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान शिव सेवाणी, भाउ हरिसुन्दर सम्मान वैभव निरंकारी, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान जानकी दरियाणी को प्रदान किये गये। समारोह मंे समिति के साथ व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कल चेटीचंड पखवाडे़ के छठे दिन बुधवार 27 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
कल गुरूवार 27 मार्च 2025 प्रातः 11 बजे से झूलण जी मौज डी.आर.एम. आफीस कर्मचारी शिव मन्दिर, डीआरएम आफिस जिसके संयोजक कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी, मोहन चेलाणी, लक्ष्मी आनन्द रहेंगे।
सांय 7 बजे से हिक शाम झूलण जे नाले पूज्य सिंधी पंचायत, धोलाभाटा द्वारा जिसके अध्यक्ष आसनदास पारवाणी, प्रकाश कुमार हासानी, नरेश मोटवानी रहेंगे।
महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
9414705705