ब्यावर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महोत्सव को और अधिक आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया, जहां सभी महिला मंडल प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
मीडिया संयोजक रूपेश कोठारी ने जानकारी दी कि बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। 8 और 9 अप्रैल को महिला मंडलों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। साथ ही, प्रातः स्वाध्याय, दोपहर में गौतम प्रसादी एवं सांयकालीन भजन संध्या का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संयोग का अवसर होगा।
बैठक में समाज के गणमान्यजनों सहित विभिन्न महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर महेंद्र सांखला, पदमचंद बंब, हेमंत बाबेल, दिलीप बाबेल, महेंद्र छाजेड़, अरिहंत कांकरिया, रूपेश कोठारी इत्यादि महोत्सव संयोजक के अलावा विभिन्न महिला मंडल प्रतिनिधि सन्ध्या कोकलिया, बृजलता नाहर, संगीता कटारिया, दक्षा गन्ना, सुनीता सिंघवी, शिल्पा पोखरना, रुचि गादीया, राजकुमारी बोहरा, रचना कोठारी, नीतू मकाना, ललिता तातेड़, सुरभि रांका, सुशीला लोढ़ा, रेखा मोदी, रंजना डोसी, मोनिका चोरडिय़ा, शांता डांगी, संजना काँकरिया, रेणु चोपड़ा, नीलम सुराणा, सोनू बोहरा, हर्षिता चौधरी, रूपल बम्ब, दर्शना जैन, विनय डोसी, मंजुला जांगड़ा, श्वेता खटोड़, संगीता बुरड़, कांता भंसाली, पूजा छललानी, ईशा जैन, सुमिता बाबेल, कुसुम बिनायकिया, साक्षी बोहरा, मंजू बाफना, शशिकला डांगी, वीणा नाहर, प्रमिला बोहरा आदि सहित बड़ी संख्या में महिला मंडलों की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ऐतिहासिक एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने की तैयारी चल रही है। महिला मंडलों की सक्रिय भूमिका से यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
रूपेश कोठारी
मीडिया संयोजक
9829307947