महावीर जयन्ती महोत्सव का भट्टी पूजन से हुआ आगाज : महिला मंडल ने करवाई रोचक प्रतियोगिताएं

ब्यावर। श्री सकल जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों का मंगलवार को जवाहर भवन में भट्टी पूजन से आगाज हुआ। भट्टी पूजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के विभिन्न संघो के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य समाज बन्धु उपस्थित थे। हलवाई जगदीश गणेश ने सभी उपस्थित सदस्यों को परम्परागत रूप से तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
दोपहर में महिला मण्डलों द्वारा जवाहर भवन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रोचक प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया।
आयोजको द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार गुरुवार दिनांक 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 7.00 बजे तक ओसवाल पंचायती नोहरा में सामूहिक सामायिक स्वाध्याय का आयोजन होगा तथा  08.00 बजे से शान्तिनाथ मन्दिर से एक विशाल भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जायेगी। जिसमे आकर्षक झाकियों के साथ कई नयनाभिराम द्रश्य होंगे। 11:30 बजे से जवाहर भवन में श्री सकल जैन समाज का सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन होगा एवं सायं 8 बजे से महावीर बाज़ार में भव्य भक्ति संध्या “एक शाम प्रभु महावीर के नाम” आयोजित होगी जिसमें बाहर से पधारें हुए प्रसिद्ध गायक कलाकारों एवं शहर की उभरती प्रतिभाओं द्वारा भजनों एवं न्रत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। महोत्सव को एतिहासिक भव्य रूप प्रदान करने हेतु कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं पूरे शहर को जैन ध्वजों से सजाया जा रहा है।
दिलीप भंडारी के अनुसार इस अवसर पर महेंद्र सांखला, दिलीप बाबेल, हेमन्त बाबेल, प्रकाश चन्द मेहता, पारस पंच, पवन जैन, मनीष मेहता, सुभाष चंद ओस्तवाल, रूपेश कोठारी, उत्तम चन्द भंडारी, विनोद कर्णावट, दुलीचन्द मकाना, कमल तातेड़, विमल शाह, नोरतमल बाबेल, उत्तमचन्द लोढ़ा, गौतम चन्द चौधरी, उत्तमचन्द ओस्तवाल, दिलीप श्रीश्रीमाल, दलपत राज बोहरा, भागचंद पीपाड़ा, प्रकाश मकाना, संजय नाहर, अनुपम रुनिवाल, महावीर लुनावत, सुन्दर चन्द नाहर, अरिहंत काँकरिया, गौरव आंचलिया, अमित रांका, सुनील खींचा, विशाल काँकरिया, कमल छाजेड़, गौरव ओस्तवाल, लोकेश चत्तर, वीरेन्द्र बोहरा, राहुल ओस्तवाल, दीपक बाफना, पीयूष रांका, निहालचंद कोठारी, महावीर बाफना, अशोक खींचा, पदमचंद बम्ब, अनिल डोसी, आशीष डोसी, महेंद्र बोहरा, गौतम हिंगड़, मनीष रांका, राजेश रुनिवाल, सम्पतराज छललानी, पंकज सुराणा, नितेश लोढ़ा, कपूर चन्द गादीया, देवराज लोढ़ा, नीलेश बुरड़, महेन्द्र छाजेड़, सम्पतराज नाहटा, जितेंद्र कावड़िया, दौलत राज बुरड़, विमल श्रीश्रीमाल, चन्दूलाल कोठारी, मानक सांखला, निर्मल बरडिया, मनीष भंसाली, गुलाब चंद रांका, नरेंद्र पालडेचा, जेठमल सिंघवी, सम्पत राज डेडिया, पंकज जैन, श्याम डोसी, रतन लाल भंसाली, नोरतमल दुग्गड़, भंवरलाल कुकड़ा, प्रेमचंद मूथा, अमित भंडारी, शांतिलाल कुकड़ा, दुलराज मकाना, शरद सुराणा आदि जैन समाज के सदस्य एवं महिला मंडल से सुशीला लोढ़ा, मंजुला जांगड़ा, उषा मोदी, नीलिमा सिंघवी, सुशीला मेहता, रेणु चोपड़ा, नीलम सुराणा, माही कोठारी, कीर्ति बोहरा, स्टेला हिंगड़, अंशु जैन, संगीता कोठारी, राजकुमारी बोहरा, रंजना बाबेल, सिंपल श्रीश्रीमाल, सुनीता श्रीश्रीमाल, अनिता श्रीश्रीमाल, बरखा नाहर, रेणु सुराणा, रश्मि जैन, अंजली बाबेल, कोकिला जैन, नविता जैन, अश्वी जैन, नीलम , शालिनी, अनिता, धीरज जैन, सोनल गुगलिया, श्रद्धा कोठारी, शोभा सांखला, अक्षरा कोठारी, रुचि कोठारी, लब्धि तातेड़, अनिला भंडारी, सुशीला गोखरू, चन्दना भंडारी, सुरेखा जैन, नेहा ओस्तवाल, सुलोचना चोपड़ा, रेणु चोपड़ा, श्वेता खटोड़, विजयलक्ष्मी मूथा, श्रुति मोदी, पल्लवी पीपीडा, गौरी छाजेड़, मधु कांकरिया, सपना बाबेल, दिशा छाजेड़, कशवी मोदी, विधि मोदी, कमला सामरिया, शिवानी काँकरिया, मोनिका छाजेड़ आदि सम्मिलित हुये।
आयोजन मण्डल ने सभी स्वधर्मी  बन्धुओ से आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने की विनती की है।
error: Content is protected !!