जिओ और जीने दो,के स्टीकर द्वारा संदेश

“जियो और जीने दो” भगवान् महावीर का संदेश को प्रसारित करने हेतु प्रतिवर्ष दिगम्बर जैन महासमिति अजमेर के द्वारा वाहनों पर स्टिकर लगाते हैं। उसी क्रम में आज कैलेक्ट्रेट के सामने दिगम्बर जैन महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा वाहनों पर छोटे व बड़े स्टिकर लगाए गए। बड़े स्टिकरस कारों पर, चौपहिया वाहनों पर व छोटे स्टिकर्स दुपहिया वाहनों पर लगाए गए।
        कार्यक्रम के संयोजक पी. सी. जैन साहब रहे। स्टिकर्स लगाने हेतु सहयोग प्रदान करने में महासमिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाटनी, मनोज जैन मोडासिया, महेंद्र काला, राजेंद्र पाटनी, राजकुमार लुहडिया, अनिल गंगवाल, रूपश्री जैन ( अध्यक्ष), सुनीता जैन( कोषाध्यक्ष) , रिंकू सेठी ( सांस्कृतिक मंत्री) रहे।
       700 से अधिक वाहनों पर स्टिकर लगाने का लक्ष्य प्रतिवर्ष दिगम्बर जैन महासमिति अजमेर का रहता है। इस वर्ष भी लगभग अभी तक 700 स्टिकर लगाए जा चुके है।   *मनीष पाटनी,अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!