संगम विहार वासी कोस रहे हैं पार्षद दलजीत को

अजमेर। संगम विहार कॉलोनी के क्षेत्रवासी इन दिनों अपने क्षेत्र के पार्षद दलजीत सिंह और निगम को क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर कोस रहे हैं। वॉर्ड नंबर 37 के वाशिंदों ने बताया कि पिछले कई दिन से वार्ड 37 में सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। कचरे और नालियों में सूअर अटखेलियां करते रहते हैं। न तो निगम का कोई सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान देता है और न ही स्थानीय पार्षद। क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद और नगर निगम के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए गुस्से का इजहार किया।
error: Content is protected !!