अजमेर बनेगा चिकित्सा का हब, शहर में उपलब्ध होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं- श्री देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष ने किया दयाल वीणा चेरीटेबल ट्रस्ट में नई मशीनों का शुभारम्भ
अजमेर, 12 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि नई सरकार में नए अजमेर की शुरूआत हो चुकी है। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। जेएलएन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। कोटड़ा में सैटेलाईट अस्पताल के निर्माण के लिए 21.70 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। जल्द ही भवन का निर्माण गति पकड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को दयाल वीणा चेरिटेबल ट्रस्ट में दो नई मशीनों का शुभारम्भ किया। इसमें मरीजों को रिययती दर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में कोई भी कसर बाकी नहीं छोडी जा रही है। इसके लिए हर जरूरी संसाधनों को तेजी से जुटाया जा रहा है। जेएलएन अस्पताल प्रदेश का पहला चिकित्सालय है जहां स्पीकर हैल्प डेस्क की स्थापना हुई है। इसके जरिए मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की सहूलियतें मुहैया हो रही है। अब तक तीन हजार से ज्यादा मरीजों को इससे लाभ मिला है। श्री देवनानी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन किसी भी समय जरूरत पड़ने पर बिना किसी हिचकिचाहट के स्पीकर हैल्प डेस्क पहुंच मदद प्राप्त कर सकते हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार में काई कसर नहीं छोडी जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का काम होगा। मरीजों की विशेषज्ञ सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कोटड़ा में सैटेलाईट अस्पताल जल्द बन कर तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह अजमेर में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना भी होगी। अजमेर को चिकित्सा सेवाओं का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दयाल वीण ट्रस्ट जैसी संस्थाएं सस्ती दरों पर चिकित्सा सेवा जांच आदि उपलब्ध करा रही है। यह मानवता की सेवा में बड़ा कदम है।
इस असर पर जीव सेवा समिति के सचिव श्री जगदीश वच्छानी, जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे, डॉ. मुकेश पंजाबी, डॉ. शिखा अग्रवाल, डॉ. रूद्राक्ष गुप्ता, डॉ. पुष्पा गुप्ता, श्री एच.आर. असवानी, श्री माधव बच्चानी, श्री हरीश नानकानी, श्री तेजभान सजनानी, श्री अशोक बजाज, श्री हीर बजाज, श्री अरविन्द सेम्यूल, श्री कुनाल शर्मा, श्री दीपक वलंत, श्री अंकुश जैन, श्री इरफान अली, श्री निलेश शर्मा उपस्थित रहे।