अजमेर। शास्त्री नगर में सीस्कॉयवर नामक कोचिंग सेंटर को सीज करने पहुंचे नगर निगम के दल को बिना सीज कार्यवाही वापस लौटना पड़ा। कोचिंग सेंटर के संचालक गुंजन माथुर ने निगम के अधिकारियों को अपने रसूखातों का हवाला देकर कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की, जिसमें वह सफल भी हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक अखबार के संपादक और निगम के मेयर द्वारा कार्यवाही करने पहुंचे निगम अधिकारियों को जो निर्देश दिये गये, उसकी वजह से सीज की कार्यवाही टाल दी गई। माथुर ने अपनी आदम के मुताबिक मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी की कोशिश की। आखिर निगम अधिकारी संचालक को अगले आदेश तक इंस्टीट्यूट में कोई भी शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं करने के आदेश देकर लौट गये। गौरतलब है कि रिहायशी आवास में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के खिलाफ निगम ने अभियान छेड़ रखा है।