कांग्रेस डरने वाली नहीं, जरूरत पड़ी तो भर देंगे देशभर की जेल
अजमेर के ब्लॉक कांग्रेस के धरना प्रदर्शन व पुतला दहन में शामिल हुए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़
अजमेर। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध से ईडी की कार्रवाई से आक्रोशित अजमेर के ब्लॉक कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ शामिल हुए। धरना प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान राठौड़ ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पेश की गई चार्जशीट पर कई सवाल खड़े किए और भाजपा से उनका जवाब मांगा। धरना प्रदर्शन व पुतला फूंकने के दौरान पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के दबाव में जांच एजेंसियां अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर मनमानी पर उतरी हुई है, ताज्जुब इस बात का है ईडी और सीबीआई सिर्फ कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को टारगेट बना रही है, जबकि भाजपा नेताओं के खिलाफ एक भी कार्रवाई अब तक नहीं की गई। विपक्ष के नेता जब भाजपा ज्वाइन कर लेते है तो वे दूध से धुले हो जाते है और उनके खिलाफ कार्रवाई बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश को आजादी दिलाई, उस गांधी परिवार से बदले की भावना से राजनीति की जा रही है और जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है, अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए जरूरत पड़ी तो जेल भी भरने से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश के चार सौ ब्लॉक कांग्रेस में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में अजमेर उत्तर विधानसभा के ब्लॉक बी में ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल की ओर से कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले सर्किल और उत्तर ब्लॉक अ के अध्यक्ष में वाहिद मोहम्मद की ओर से महावीर सर्किल पर धरना दिया। धरने में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखड़िया और चन्दन सिंह की ओर से अलवर गेट तथा जीसीए चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री मोदी का पुतला फूंका गया। ज्योतिबा फुले सर्किल पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर आदि नेताओं ने संबोधित कर केंद्र सरकार पर जमकर गुबार निकाला। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया।
प्रधान मंत्री मोदी का पुतला फूंकने व धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजुकमार जयपाल, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी धोलखड़िया, पार्षद नोरत गुर्जर, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, अनुपम शर्मा, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, कमल बैरवा चितलेश बंसल, राजा झांझरी, मनीष सेन, पंकज चोटवानी, गुलाम मुस्तफा, विजय नागौरा, मुबारक चीता, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, एडवोकेट विश्राम जाट, हेमराज खारोलिया, आरिफ खान, गिरीश आसनानी, यूनुस शेख, निर्मल पारीक, शरद कपूर, सुमित मित्तल आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।