डॉ गिरिजा व्यास के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे  महेंद्र सिंह रलावता  अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव माम राज सेन शहर अध्यक्ष सतीश वर्मा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग  महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हितेश्वरी टांक डॉ संजय पुरोहित पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता  ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष  एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास के आकस्मिक निधन  पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कांग्रेसियों ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व  केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है।
error: Content is protected !!