कांग्रेसियों ने किया ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार बंसल महेश चौहान नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा डॉ संजय पुरोहित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गर्ग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टाक महेंद्र कटारिया शक्ति सिंह रलावता अशोक शुक्रिया पप्पू कुरैशी अहमद हुसैन अकरम कुरैशी एस एम अकबर पप्पू इलाहाबादी हनीफ अंसारी समीर भटनागर शाहबाज खान चंद्र प्रकाश शर्मा आदि ने भारत सरकार एवं भारतीय सेवा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर किए जाने का स्वागत किया है।
कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि पूरा देश एकजुट होकर ऑपरेशन सिन्दूर का समर्थन करता है। आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए। पहलगाम में हुए कायराना हमले का मुँहतोड़ जवाब देना जरूरी है।
 कांग्रेसियों ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोच है।
error: Content is protected !!