भारत की संस्कृति में मेवाड़ का योगदान राष्ट्रीय संगोष्ठी 20 मई को

अजमेर 17 मई, तीर्थ सेवा न्यास हरिद्वार के सौजन्य से दिनांक 20 मई 2025 को अजमेर के विजय लक्ष्मी पार्क, जेएलएन हॉस्पिटल के पास में सांय 7 बजे से एक राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय ‘भारत की संस्कृति में मेवाड़ का योगदान’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी संजय जोशी, मुख्य वक्ता शारदापीठाधिश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वर महाराज, हरिद्वार, विशिष्ट अतिथि श्री बलराम दास “बाबा हठयोगी” हरिद्वार एवं माननीय राम विशाल दास महाराज कोषाध्यक्ष तीर्थ सेवा न्यास हरिद्वार होंगे, संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश जी करेंगे।
मेवाड़ न केवल भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को भी समृद्ध करने वाला क्षेत्र है। इसकी परंपराएं, मूल्य और योगदान आज भी देशवासियों को गर्व, प्रेरणा और सांस्कृतिक पहचान प्रदान करते हैं।
कुछ गुलामी मानसिकता के लोगों ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसी वीर भूमि के योद्धा राणा सांगा जैसे व्यक्तित्व पर भी अभद्र टिप्पणी कर देते है जो घोर निंदनीय, अक्षम्य है।
मेवाड़ के स्वाभिमान, लोक संस्कृति, सभ्यता, परम्पराओ, वीरगाथाओ, स्वामिभक्ति और राष्ट्रभक्ति से विमुख युवा पीढ़ी को रूबरू करवाने के उद्देश्य से ही संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में आयोजन सचिव डॉ. राजू शर्मा, प्रचार प्रमुख कंवल प्रकाश किशनानी उपस्थित रहे।

सुरेंद्र सिंह शेखावत                                      कंवल प्रकाश किशनानी
(अध्यक्ष)                                                     प्रचार प्रमुख
9829071670 9351397710

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!