आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक आयोजित

अजमेर, 26 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य प्रोफेसर अय्यूब खान की अध्यक्षता में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की डीपीसी बैठक का आयोजन किया गया।
डीपीसी बैठक में विभिन्न पदों पर पदोन्नति हेतु निम्नानुसार डीपीसी वर्षों हेतु प्राप्त प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गयाः-
प्राचार्य – वर्ष 2024-25
प्राध्यापक (वाणिज्य)                          –       वर्ष 2021-22 से 2024-25
प्राध्यापक (शाशि)                                   – वर्ष 2023-24 से 2024-25
प्राध्यापक (गृहविज्ञान/चित्रकला/कृषि) – वर्ष 2021-22 से 2024-25
उपजिला शिक्षा अधिकारी (शाशि)          –      वर्ष 2024-25
पुस्तकालयाध्यक्ष गेड-प्रथम – वर्ष 2024-25
इस दौरान विभिन्न संवर्गों के भिन्न-भिन्न वर्षों की रिव्यू डीपीसी अन्तर्गत व्याख्याता से प्रधानाचार्य, उप प्राचार्य से प्राचार्य, व्याख्याता से उप प्राचार्य, प्राध्यापक (शाशि) एवं प्राध्यापक/प्रधानाध्यापक के पदौन्नति प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, कार्मिक विभाग से मनोनित सदस्य एवं विभिन्न मण्डलों के संयुक्त निदेशक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!