अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने हेतु भाजपा अजमेर शहर की बैठक आयोजित

अजमेर, 27 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला अजमेर द्वारा आज जयपुर रोड स्थित एक निजी होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती मनाने की तैयारियों पर मंत्रणा हेतु बुलाई गई थी. इस अभियान का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय और कुशल शासक के रूप में किए गए कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है.
बैठक को संबोधित करते हुए, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के भव्य आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय योजनानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 16 से 19 मई तक जिले में कार्यशालाएँ आयोजित की गईं. तत्पश्चात, 21 से 31 मई 2025 तक मंडल स्तर पर निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए गए हैं बड़ी बैठक ,शोभायात्रा,सेमिनार, मैराथन (महिला सशक्तिकरण के लिए), महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के अंदर कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-कला कार्यक्रम,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं  अन्य गतिविधियाँ
इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर के न्यायप्रिय एवं कुशल शासक के रूप में किए गए कार्यों का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा. जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला संयोजक द्वारा जिले में इसी क्रम में कार्यक्रम करवाने होंगे, जिन्हें सरल ऐप पर अपलोड किया जाएगा.
बैठक में शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेश घाटे, जिला मंत्री राजेश शर्मा ,योगेश शर्मा, विकास सोनगरा, मंडल अध्यक्ष भवानी जेदिया, संदीप गोयल, रजनीश चौहान ,दीपक शर्मा , विक्रम सिंह  युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, दीपेंद्र लालवानी, सतीश बंसल, सोहन शर्मा, दिनेश खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
error: Content is protected !!