अजमेर 2 जून ( ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत 3 जून मंगलवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक ए क्षेत्र के सभी 6 मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की जायेगी
इन मीटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व अजमेर उत्तर के समन्वयक सुनील पारवानी, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजमेर डेयरी चेयरमेन रामचंद्र चौधरी, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता व पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती को आमन्त्रित किया गया है ये सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे
मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा प्रातः 10:00 बजे मंडल अध्यक्ष छोटू सिंह रावत, प्रातः 11:30 बजे मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद कमल बैरवा, दोपहर 1:00 बजे मंडल अध्यक्ष तौफीक खान, दोपहर 3:00 बजे मंडल अध्यक्ष चितलेश बंसल, दोपहर 4:30 बजे मंडल अध्यक्ष राजा झांझरी व सांय 6:00 बजे मंडल अध्यक्ष हेमंत जसोरिया के यहाँ उनके मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग होगी
शैलेंद्र अग्रवाल
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488