मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 1 करोड़ 21 लाख से अधिक की राषि के कार्याे की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन

श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर के द्वारा मगरा श्रेत्रीय विकास कार्यक्रम अन्तर्गत 16 कार्यो के विरूद्ध 1 करोड़ 21 लाख से अधिक की राषि के कार्याे की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन कर हस्तान्तरण की दी स्वीकृति
दिनांक 02.06.2025 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुशील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा क्षेत्रीय विकास बोर्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय आवश्यकता के मध्यनजर विभिन्न अति-आवश्यक कार्यो को चिन्हीत कर, वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मलित करने हेतु अध्यक्ष, मगरा क्षेत्रीय विकास बोर्ड राजस्थान सरकार को प्रस्तावित किये गये थे। अनुमोदित कार्यो के अनुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा स्वीकृति जारी करने की कार्यवाही कर, जिला प्रमुख को राशि हस्तानान्तरण के अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया गया। वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मलित एवं स्वीकृत कार्यो के राशि हस्तान्तरण का अनुमोदन जिला प्रमुख द्वारा प्रदान किया गया। स्वीकृत कार्यो में ग्राम शिवपुरा के राउप्रावि में कक्षा कक्ष, ग्राम देवमगरी के नवीन ग्राम पंचायत की चारदीवारी, ग्राम नगर के राउमावि में दो कक्षा कक्ष, ग्राम भालेसरिया के राप्रावि की चारी दिवारी निर्माण, ग्राम खेताखेडा के राप्रावि में खेल मैदान की चारदिवारी, ग्राम कुशलपुरा के राउप्रावि में खेल मैदान की चारदिवारी, ग्राम कानाखेडा के राउमावि में प्रार्थना स्थल पर टीनशेड, ग्राम सालरमाला के राउप्रावि में खेल मैदान की चारदीवारी, ग्राम फतेहगढ के राउप्रावि में रंगमंच, ग्राम बहादुरपुरा के राउप्रावि के खेल मैदान की चारदीवारी, ग्राम काशीपुरा ढाणी में शमशान घाट की चारदीवारी, ग्राम केसरपुरा में कब्रिस्तान की चारदीवारी, ग्राम लोडियाना में शमशान घाट की चारदीवारी, ग्राम रावला का बाडिया के राउमावि में प्रार्थना स्थल पर टीनशेड, ग्राम जामोला के राउमावि के खेल मैदान में रंगमंच, ग्राम जालिया ाा के राउमावि में कक्षा कक्ष हेतु 1 करोड़ 21 लाख रू. हस्तानान्तरित करने के आदेश प्रदान किये गये।

दीपक कादीया
                                                            7737597589

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!