26 जून से 5 जुलाई तक होंगे रथयात्रा, भजन संध्या व कथा सहित कई धार्मिक कार्यक्रम
जनकपुरी में 26 जून को जगन्नाथ मेंहदी उत्सव से होगा महोत्सव का शुभारम्भ
अजमेर। श्री जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा महोत्सव समिति व श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी छोटा धड़ा जनकपुरी गंज के तत्वावधान में दस दिवसीय भगवान श्री जगन्नाथ भगवान का रथयात्रा महोत्सव कई भव्य धार्मिक कार्यकमों के साथ उत्साह व धूमधाम से मनाया जाएगा। गंज स्थित जनकपुरी में महोत्सव का शुभारम्भ 26 जून से शुरू होगा, जो 5 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ सम्पन्न होगा। सभी धार्मिक कार्यक्रम जनकपुरी में ही आयोजित किए जाएंगे। श्री जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय कंदोई व मेला संयोजक राकेश डिडवानिया, विनोद डिडवानिया व हरीश बंसल ने महोत्सव के कार्यकमों की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जून से 5 जुलाई तक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली रथयात्रा, भजन संध्या, कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रमों को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी है। कार्यक्रमों के लिए भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है। इस महोत्सव के लिए प्रमुख लोगों को निमंत्रण पत्र भी दिए जा रहे है। अध्यक्ष संजय कंदोई व मेला संयोजक राकेश डिडवानिया विनोद डिडवानिया व हरीश बंसल ने बताया कि 26 जून को दोपहर 3 से 6 बजे तक जगन्नाथ मेंहदी उत्सव मनाया जाएगा। शाम 5 बजे सभी को अल्पाहार वितरित किया जाएगा। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत पहली बार समस्त महिलाओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं और उपस्थित सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस मेंहदी उत्सव में समाज की सभी महिलाएं उत्साह से भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 27 जून को शाम 5.30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत गाजे बाजे से रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर ऋषि घाटी से रवाना होकर गंज, आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, दिल्ली गेट होते हुए जनकपूरी गंज पहुंचेंगी। शाम 7 बजे नया बाजार चौपड़ पर श्री चारभुजा मंदिर के पुजारी महाआरती करेंगे। 28 जून को शाम 7.30 बजे श्याम कथा का शुभारम्भ होगा। कथा वाचक व भजन प्रवाहक श्री पुरूषोतम ब्रजवासी कथा करेंगे। कथा में महाराज श्री पुरूषोतम ब्रजवासी महाराज भक्त शिरोमणि शी आलू सिंह जी महाराज का असम में चमत्कार, भक्त शिरोमणि श्याम बहादुर जी महाराज, की मोर छड़ी की महिमा, भीम, हिडिंबा का विवाह व घटोत्कच का इंद्रप्रस्थ आगमन के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 29 जून को शाम 7.30 बजे महाराज श्री पुरूषोतम ब्रजवासी श्याम कथा में घटोत्कच और मोरबी विवाह, बर्बरीक का विवाह, बर्बरीक जी का मही संगम व गुप्त तीर्थ पर आगमन के प्रसंग होंगे। 30 जून को श्याम कथा में महाराज श्री पुरूषोतम ब्रजवासी जी पांडवों का वनवास, धर्म युद्ध की घोषणा, श्री कृष्ण द्वारा बर्बरीक का शीश दान और वरदान, श्री कृष्ण का गोलोकगमन, श्री खाटू श्याम जी का प्राकट्य, व श्री जगन्नाथ कथा सुनाएंगे। 1 जुलाई को शाम 7.30 बजे एक शाम भगवान जगन्नाथ के नाम संध्या होगी। भजन संध्या में अजमेर के भजन गायक सुनील गोयल व तरुण सक्सेना, जयपुर के अमित नामा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 2 जुलाई को शाम 7.30 एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में अजमेर के सुनील जोशी व स्वर्ण पदक से सम्मानित गायक संतोष व्यास रिंगस भजनों की सरिता बहाएंगे। 3 जुलाई को शाम 7.30 बजे एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में अजमेर के भजन गायक संजय परिहार, ब्यावर के दीपांशु अग्रवाल व चितौड़गढ़ के भजन गायक अभिषेक माहेश्वरी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे। 4 जुलाई को शाम 7.30 रंगीला फाग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। फाग महोत्सव में जयपुर की भजन गायिका धमाल किंग किरण शर्मा व अजमेर के भजन गायक विमल गर्ग फाग गीतों की धूम मचाएंगे। 5 जुलाई को शाम 5.30 बजे जनकपुरी से भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा से नगर भ्रमण पर रवाना होंगे। रथयात्रा जनकपुरी गंज से रवाना होकर गंज, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, दिल्ली गेट होते हुए जगन्नाथ मंदिर ऋषि घाटी पहुंचेगी। महोत्सव के तहत 28 जून से 4 जुलाई तक पंडित हरीश चंद्र व्यास जी जगन्नाथ महात्मय की ज्ञानार्जन कथा वाचन करेंगे। रथ यात्रा के साथ दस दिवसीय भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का समापन होगा। इस रथ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संजय कंदोई, मेला संयोजक राकेश डिडवानिया, मेला संयोजक विनोद डिडवानिया, मेला संयोजक हरीश बंसल, संरक्षक नरेंद्र डिडवानिया, संयोजक प्रमोद डिडवानिया, गोविंद नारायण डाणी, लक्ष्मी नारायण बंसल, अशोक गुजराती, प्रहलाद गर्ग, आयुष कंदोई, सुनील गोयल, संजय पचभैया, ज्योति स्वरूप व पवन बंसल सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य जुटे हुए है।
अध्यक्ष
संजय कंदोई
मोबाइल 9462253960
मेला संयोजक
राकेश डिडवानिया
मोबाइल 9352000510