*सेवा संकल्प दिवस के साथ मनाया जाएगा पलड़ा का जन्मदिन*

अजमेर -भाजपा नेता व भारतीय खो खो महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा का जन्म दिवस 24जून को प्रति वर्ष की भाति हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।
राष्ट्र रक्षा संकल्प समिति के प्रदेश संयोजक दशरथ सिंह सकराय ने कहा कि राष्ट्र रक्षा संकल्प रैली 24 जूून 2008 को लिए राष्ट्र रक्षा संकल्प से जन्म दिवस मनाने का शुरु हुआ आगाज जन सेवा,गौसेवा,वरिष्ठजन सेवा,निशक्तजन सेवा के साथ के रुप में पलाडा जन्म *सेवा संकल्प दिवस* के रुप में निरंतर मनाया जा रहा है।
पलाड़ा प्रात: अपने ईष्टदेव देवाधिदेव महादेव शिव की सपत्नी पूजा अर्चना करके  माता पिता का आशीर्वाद लेकर सेवा कार्य कर शुरू करेगें। लोहाखान स्थित कल्पवृक्ष महादेव मंदिर में 8:30 बजे भगवान शिव की पूजा अर्चना कर शिव का आशीर्वाद लेकर गौ सेवा को प्रस्थान करेंगे। 9:00 बजे पंचशील स्थित कांजी हाउस में गौ माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लेगे। 9:30 बजे लोहागल स्थित अपना घर में हमारी धरोहर वरिष्ठजनों को भोजन कराकर आशीर्वाद लेगे ।11बजे भंवर सिंह पलाड़ा जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा  जनाना अस्पताल के पास पलाडा फार्म पहुंचेगे। राजनैतिक दल के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,
सामाजिक,धार्मिक, सांस्कृतिक,कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारियो सहित देवतुल्य जन से शुभकामनाएं और आशीर्वाद लेगे।
राष्ट्र रक्षा संकल्प समिति प्रदेश संयोजक दशरथ सिंह सकराय,देवेंद्र सिंह शेखावत,कपिल व्यास, अंगद सिंह चौहान द्वारा जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में मरीजो व परिजनों को फल वितरण किया जायेगा। भाजपा किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदाराम चौधरी कैलाश बेनीवाल द्वारा रुपनगढ में अस्पताल में फल विवरण व गौशाला में गौ माता को चारा खिलाकर कर पलाड़ा का जन्म दिवस मनाया जायेगा।किशनगढ में नरेंद्र सिंह राजावत, अखिल भारतीय हिंंदू क्रांति सेना के भवानी सिंह राठौड़ की अगुवाई में सेवा कार्य किये जायेगे। केकड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता रामअवतार सिखवाल,नसीराबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तारिक खन्ना द्वारा सेवा कार्य कर जन्म दिवस मनाया जायेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!