अजमेर मंडल के कार्मिक विभाग ने जून माह में रिकॉर्ड पदोन्नति आदेश निकाले

अजमेर मंडल के कार्मिक विभाग ने जून माह में 66 पदोन्नति आदेश निकालकर रिकॉर्ड कायम किया है। संभवतः ऐसा पहली बार हुआ है जब एक माह में इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति आदेश जारी हुए हों ।मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रघुवीर सिंह चारण के निर्देशन में मंडल के कार्मिक विभाग ने मंडल के 220 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश निकालकर बेहतरीन कार्य किया है । यह पदोन्नति आदेश मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम, मेडिकल, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन से संबंधित है। इन विभागों के  टेक्नीशियन, चीफ ऑफिस सुपरीटेंडेंट,  स्टेशन सुपरिटेंडेंट, ट्रैक मेंटेनर, सीनियर क्लर्क, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आदि पदों के 220 कार्मिकों को पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में सर्वाधिक 22 स्टेशन सुपरिटेंडेंट पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।  इन सभी 220  कार्मिकों को 1 जुलाई से पूर्व पदोन्नति से इन कार्मिक़ को एक वेतनवृद्धि का लाभ भी होगा|  कार्मिक विभाग के इस सराहनीय कार्य के लिए रेल कार्मिकों एवं रेल कर्मचारी संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
 रेलवे में पदोन्नति पर कर्मचारियों को कई लाभ मिलते हैं, जिनमें वेतन में वृद्धि, भत्ते, और बेहतर यात्रा सुविधाएं शामिल हैं। पदोन्नति के साथ, कर्मचारी को  न केवल आर्थिक लाभ होता है अपितु उसका मनोबल भी बढ़ता है।
पदोन्नति के लिए, रेलवे में कर्मचारियों को वरिष्ठता और उपयुक्तता के आधार पर चयन किया जाता है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!