शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, चित्तौड़ प्रांत द्वारा अजमेर के महाराणा प्रताप नगर कोटड़ा में अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ, जिसमे चितौड प्रांत के 13 जिलो के कई कार्यकर्ताओ समेत न्यास से जुड़े कार्यकर्ता, शिक्षक, समाजसेवी समेत कई जागरूक नागरिको ने भाग लिया। संगठन की कार्यपद्धति, उद्देश्यों और आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराने के साथ-साथ अभ्यास वर्ग समाज में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, अभियास वर्ग मे आरएसएस चितौड प्रांत संघचालक जगदीश राणा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, चित्तौड़ प्रांत के राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार स्वामी, क्षेत्रिय संरक्षक दुर्गाप्रसाद, गोविंद गुरू जनजातिय विश्व विघालय बांसवाडा के कुलगुरू प्रो केशव सिंह ठाकुर,
डाॅ. अमित शास्त्री, क्षेत्र संसयोजक नितीन कासलीवाल, सह संयोजक डाॅ. जयसिंह जोधा आदि उपस्थित रहे। अतिथियो व विशिष्ट अतिथियो के द्वारा न्यास की विकास यात्रा पुस्तक का विमोचन किया गया। साथ ही अतिथियो व विशिष्ट अतिथियो का स्वागत सत्कार किया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास चितौड प्रांत के अभ्यास वर्ग में भारतीय शिक्षा दर्शन, संस्कृति आधारित पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, विकास यात्रा, कार्यकर्ता विकास एव आगामी योजनाएं, पंचपरिवर्तन के साथ न्यास के विषयो को जोडने एवं क्षेत्र की आगामी योजनाओ पर भिन्न-भिन्न सत्रो मे चचांए की गई। आगामी समय मे संगठनात्मक रूप से राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला, राष्ट्रीय प्रांत संयोजक बैठक, क्षेत्रीय प्रांत स्तर पर बैठके आयोजित की जाती है। प्रांत स्तर पर विभिन्न विषयो को लेकर बैठके आयोजित की जाती है। क्षेत्रीय सहसंयोजक नितिन कासलीवाल ने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास 11 विषय, 3 आयाम एंव 3 प्रकल्पो मे काम कर रहा है, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निती का क्रियान्वन एंव शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत के तहत पूरे राजस्थान मे 2 अभियान चलाए जा रहे है जिसके माध्यम से उच्च शिक्षा मे 620 राजकीय महाविघालय एंव 2 हजार से अधिक निजी महाविद्यालय उन सभी के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षा निती के क्रियान्वन के विभिन्न आयोजन प्रांतो अनुसार 2 प्रांतो मे सम्पन्न हो चुके है। आगामी दिनो मे जोधपुर प्रांत मे कार्यक्रम आयोजित होगे जिसमे राजस्थान सरकार मे उच्च शिक्षा आयुक्तालय के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजन किए जाते है एंव विश्वविधालय उस प्रांत के प्रमुख राजकीय विश्वविघालयल को भी साथ जोडा जाता है। ताकि यह विषय सरकार के साथ-साथ निजी महाविद्यालय को साथ लेकर किया जाए, और उसका क्रियान्वन धरातलीय स्तर पर हो ऐसा प्रमुख रूप से अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत आज के इस अभ्यास वर्ग मे सभी कार्यकर्ताओ को इन्ही विषयो को लेकर पूर्णतः अभियासित किया गया।
