अजमेर महिला कांग्रेस का नारी न्याय सम्मेलन आयोजित

राजस्थान में महिला कांग्रेस लड़ेगी अपने उत्पीड़न के खिलाफ और न्याय के लिए-  सारिका सिंह महिला कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष
आज दिनांक 12 जुलाई – अजमेर महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन गढ़वाल पैलेस में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज नारी को प्रदेश में अपने उत्पीड़न और न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जबकि भाजपा नहीं सहेगा। राजस्थान के नारे के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी परंतु सत्ता पाते भाजपा के लोग सत्ता के मद में नारी के सम्मान को ताक मे रखकर न्याय नहीं कर पा रहे हैं आज नारी को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है और प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। अपराधियों में पुलिस और कानून का कोई भय नहीं है। पूर्व की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाई थी उन्हें भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया गया परदेस में बालिकाओं के सरकारी स्कॉलरशिप वह स्कूलो मे बालिकाओं साइकिल नहीं मिल रही चिकित्सा विभाग से प्रथम में द्वितीय प्रसाव पर सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। सेनेटरी पैड सरकार की उड़ान योजना को बंद कर दिया व प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ अलख जगा रही है वह शीघ्र प्रदेश भर में सरकार के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन चलाएंगी जिससे प्रदेश की भजन मंडली सरकार को महिला न्याय के लिए बाध्य करेंगी।
वशिष्ठ अतिथि पूर्व आर.टी.डी.सी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दों पर विफल रही है। डेढ़ साल से अधिक होने के बाद भी प्रदेश की जनता को कोई नई योजना प्रदेश हित का कोई कार्य कर पाई है सीवाय पूर्ववती सरकार की योजनाओं के बंद करने के, अजमेर में स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता का करोड़ों रुपया व्यर्थ पानी में बहा दिया और अब आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं जबकि मैं उन्हें कहता हूं कि अगर कांग्रेस का कोई भी दोषी हो तो आप सजा दिलवाएं और नहीं तो स्वयं सजा पाने के लिए तैयार रहे।
नेता प्रतिपक्ष और अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रौपदी कोली ने इस अवसर पर महिलाओं से आव्हान किया अब वह डरे नहीं लड़े। अजमेर महिला कांग्रेस व स्वयं उनके लिए हर पल हर क्षण न्याय के लिए मैदान में तैयार मिलेंगे। कांग्रेस वर्षों से महिला हित की बात करती आई है और भविष्य में महिला आरक्षण में भी कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रहेगी। कांग्रेस का मजबूत मंच हमेशा उनके उत्पीड़न के विरुद्ध लड़ने को तैयार है।
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में प्रदेश अध्यक्ष डोडासरा, टीकाराम जूली और हम सरकार को आगाह करते रहते हैं परंतु डबल इंजन की सरकार और उसके अधिकारी बिना पर्ची के कोई काम नहीं करते। केंद्र ने मुख्य सचिव और पुलिस की मुखिया अपने मर्जी के लगाकर वह अपने मुताबिक सरकार चलवा रहे हैं मुख्यमंत्री तो सिर्फ नाम के है।
ड़ेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में दूध उत्पादन में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है और हम महिला हित और पशु हित के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं और अब महिला कांग्रेस की कमान लक्ष्मी बुन्देल संभाल रही है तो हमारा काम हल्का हो गया है।
प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल ने कहा अजमेर में दो झांसी की रानी हो गई है एक द्रोपदी कोली, दूसरी लक्ष्मी बुन्देल अजमेर में कांग्रेस पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।
विधायक प्रत्याक्षी महेन्द्र सिंह रलावता ने कहा कि शीघ्र ही महिलाओं की टीम महिलाओं के न्याय के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह भी रखा गया जिसमें 51 किलो की माला एवं साफा पहना कर सारिका सिंह का स्वागत किया कर तलवार महिला प्रदेश अध्यक्ष को प्रदान की गई। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी सहित इशिका जैन ब्यावर, अध्यक्ष कल मीणा, सवाई माधोपुर महिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, झुंझुनू महिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
अंत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल द्वारा पधारे सभी अतिथियों का माल्याअर्पण कर साफा पहनकर कर स्वागत एवं सभी को मोमेंट भेट किए गए।
इस अवसर पर हमीदा बानो, किशनगढ़ नेता प्रतिपक्ष ममता चौहान, मूली देवी पूर्व पंचायत सदस्य, गीता चौधरी, पुष्पा राजोरिया, इंदिरा सोनिया, गायत्री, सरोज गहलोत, रामा मिश्रा, विजयलक्ष्मी पारीक, शहनाज बानो, मधु राजेश्वरी, लक्ष्मी, अंशिका हारली, लाजवंती, वंशिका, धनेश्वरी, पूजा, अनीता, माधवी इत्यादि महिलाओं सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीधौलखेड़िया, वाहिद मोहम्मद, मुकेश पंवार, विजय नागौरा, प्रितपाल, मनीष सैन, पूर्ण प्रकाश गोड, ईश्वर राजोरिया, हेमंत जोधा, धर्मेंद्र नगवाल, महेंद्र जोधा, करतब मीणा, पंडित अषोक शर्मा, मनमोहन मीश्रा, दिनेष शर्मा, आरिफ खान, सर्वेश पारीक, चंदेश सोनिया, इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद थे विजयलक्ष्मी पारीक ने मंच का संचालन किया।
   भवदीया
    (लक्ष्मी बुन्देल)
    महिला कांग्रेस अध्यक्ष
    मो. 9462505487

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!