भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न   
भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा आज भगवान महावीर पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम डॉ. अरविन्द खरे, अधीक्षक जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। परिषद सचिव दीपक चौपड़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. खरे ने संपर्क, सहयोग, समर्पण आदि की व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन के साथ अपने जीवन में उतारना चाहिए, ताकि आप अपने जीवन को नई ऊँचाईयां प्रदान कर सके।
 
परिषद अध्यक्ष प्रो. एम. के. रांका ने बताया कि विशिष्ठ अतिथि पुखराज पहाडिय़ा, पूर्व जिला प्रमुख अजमेर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जरूरी नहीं कि सभी छात्र पढ़ाई में ही उत्कृष्ट परिणाम दे पायें आज के समय में खेल-कूद भी एक ऐसा माध्यम बन गया है जो आपको जीवन में सफलता के नये आयाम दे सकता है। सभी बच्चों को अपने गुरूजनों का सम्मान करना चाहिये।                                                                 
 
मुख्य वक्ता के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी अनादि सरस्वती, अध्यक्ष, चित्ती संधान योग केन्द्र ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी ग्रहण करना चाहिये, विद्यालय रूपी मंदिर में आकर यदि हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी ग्रहण करेगें तभी हमारा भारत देश विकसति हो सकेगा, आप सभी आने वाले विकसित भारत के कर्णधार एवं भविष्य हो आपका संस्कारवान होना भारत देश की पूंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के 29 प्रतिभावान होनहार विद्यार्थियों एवं 25 गुरूजनों का भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा प्रमाण पत्र, तुलसी का पौधा एवं अर्पणा भेंट कर सम्मानित किया गया।                                     
कार्यक्रम के प्रांरभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन सिंह यादव ने सभी का स्वागत-सत्कार किया गया। परिषद की ओर से स्वागत उद्बोधन संस्कार प्रमुख सुरेश राठी द्वारा किया गया। आभार एवं धन्यवाद व विद्यार्थियों को संस्कार की शपथ परिषद अध्यक्ष एम. के. रांका द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन परिषद सचिव दीपक चौपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद के कोषाध्यक्ष नीरज कोठारी ने बताया कि अंकित खाब्या, के. के. अग्रवाल, पीयूष चौधरी, प्रतिभा कोठारी, करण जैन, विशम्भर प्रकाश भट्ट, जानकीलाल जांगीड़, गिरधारी लाल मंडार आदि सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।                                                                                               
प्रकल्प प्रभारी प्रतिभा कोठारी ने बताया कि भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छात्र में 16 जुलाई को गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!