आज दिनांक 24 जुलाई – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पॉच वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ सुनील लारा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर जाकर उनका भव्य स्वागत कर अभिनन्दन किया।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा ने बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल बताया गया है उन्होन जिस तरह से संगठन को एक मजबूती प्रदान की है साथ ही संगठन के विस्तार में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उनकी इस कार्यशैली से पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति जोष उत्पन्न हुआ है। साथ ही डोटासरा ने अपने कार्यकाल में सभी संगठन के रिक्त पदो पर नियुक्तियॉं प्रदान कर एतिहासिक कार्य कायम किया है। उन्होने मंडल स्तर से बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी बनाने तक भी जोर दिया जिसका असर यह हुआ है कि राजस्थान में अधिक से अधिक कार्यकारिणी बन गई है जो कि पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व कर्मठता के साथ कार्य कर रहे है। इसी के चलते आज दक्षिण क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर पहंुचकर डोटासरा जी का माल्यार्पण व बुके भेंट कर भव्य स्वागत कर अभिनन्दन किया गया। डोटासरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष निर्मल बैरवाल, पवन ओढ़, युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, सुरेंद्र जॉनी, धनसिंह राजोरिया, निखिल सिंह, मनीष कुमार, अक्षय त्रिवेदी, निशांत शर्मा, योगेश शर्मा, नवीन कुमार व भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव