अजमेर 3 अगस्त (): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के अवसर पर शालीमार कॉलोनी विकास समिति आदर्श नगर की कांवड़ यात्रा रविवार को निकाली गई और पुष्कर सरोवर के जल से महादेव का अभिषेक किया। मंदिर में महादेव के विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से पूजन कर पुष्कर सरोवर के जल से रुद्राभिषेक के साथ सहस्त्रधारा की गई, आकर्षक श्रृंगार एवं 101 दीपक से महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
शालीमार कॉलोनी विकास समिति आदर्श नगर के अध्यक्ष सुनील रांका व सचिव सौरभ खत्री ने बताया कि शालीमार कॉलोनी शिव मंदिर की 14वीं कांवड़ यात्रा रविवार को निकाली गई। कावड़ यात्रा रविवार सुबह पांच बजे बस से आदर्श नगर से पुष्कर के लिए रवाना हुई, पुष्कर सरोवर से जल भर कर 9 बजे कॉलोनी पहुंची, जहां कांवड़ यात्रा कॉलोनी की विभिन्न गालियों में भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा का कॉलोनी वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के साथ सहस्त्रधारा शुरू हुई। सायं 7 बजे 101 दीपक से महाआरती हुई व साढ़े सात बजे श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन हुआ। रांका व खत्री ने बताया कि समिति की कांवड़ यात्रा व व्यवस्था में राधेश्याम वर्मा, उमेश शर्मा, चंदन सिंह, नवीन कच्छावा,अमित गर्ग,लक्ष्मण गुर्जर, अंकित विजयवर्गीय, विनायक शर्मा, हरीश तंवर, राहुल शर्मा ने सेवाएं दी।
सौरभ खत्री