संगठन के मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज अजमेर दक्षिण में देखने को मिलेगी-डॉ. द्रोपदी कोली

आज दिनांक 04 अगस्त – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को बूथ लेवल तक सक्रिय करने के क्रम में, बूथ कमेटीयों के गठन को लेकर अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक ‘‘अ’’ व ब्लॉक ‘‘ब’’ के कार्यकारिणी सदस्यों एवं वार्ड प्रभारीयों मंडल इकाइयों तथा वार्ड अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक नगरा स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते  हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश झालीवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा प्रत्रूक् क्षेत्र में बिल्कुल नकारा साबित हुई है। भले ही देश- प्रदेश व जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार है। आज आमजन महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मानसून में वर्षा जनित पानी की निकासी, सीवरेज फेलियर, सड़कों पर बड़े-बड़े खड्डे, अपराधी घटनाओं वृद्धि विशेष का महिलाओं में दलितों के साथ अत्याचार मारपीट के घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जनता अब जान गई है कि कांग्रेस सरकार का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस की भांति जनहित की योजनाएं ना तो भाजपा देना चाहती है ना ही इस दिशा में कोई प्रयास करती है।
बैठक के मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व इस बार संगठन को मजबूत करने पर गंभीरता से लगा हुआ है। पूरा वर्ष सिर्फ संगठन के लिए ही पदाधिकारी को टास्क दिया गया है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष कागजों पर नहीं सताही तौर पर एक-एक बूथ पर मजबूत और संगठन को समर्पित कार्यकर्ता को ही उचित सम्मान देने का प्रयास कर रहे हैं। हम भी इस कार्य को गंभीरता से कर रहे हैं चाहे हमें एक-एक कार्यकर्ता के घर जाना पड़े। इसमें सफल हुए तो संगठन के मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज अजमेर दक्षिण में देखने को मिलेगी जो पहले कभी नहीं रही। प्रदेश नेताओं की निगाहें हम पर लगी हुई हैं वह बारीकी से प्रत्येक कार्य  पर नजर रखे हुए हैं, पुनः निरीक्षण मतदाता कार्यक्रम सरकार की ओर से प्रारंभ किया जाना है जिसमें इस बार नियमों में काफी ज्यादा रद्दो बदल  किया गया है। हमें पूरा सचेत और सावधान रहना होगा। भाजपा की सरकार इस बार पूरे सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र करने में लगी हुई है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने कहा इस बार हमारा प्रयास रहेगा प्रत्येक बूथ पर एक महिला कार्यकर्ता संगठन की ओर से तैयार मिलेगा। ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह व लक्ष्मी धौलखेड़िया अपने सभी मंडल अध्यक्ष वार्ड इकाइयों को अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता पुन निरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेने को कहा और बी.एल.ओ. को सहयोग कर घर-घर जाकर वास्तविक मतदाताओं नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अभिषेक सैमसंग का भी कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में मुकेश पंवार, कवि लोकेश चरण, पार्षद वसीम खान, आरिफ खान सहित मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, रमा मिश्रा, धीरज गुर्जर, विनोद नक्वाल, आरिफ खान, कौशल चित्तौड़िया राकेश चौहान, निखिल टंडन, प्रितपाल सिंह व पंडित अशोक शर्मा, कमलजीत सेठी, मनमोहन मिश्रा, दिनेश कुमार, मोइन खान, शमसुद्दीन, विकी शिवासिया, प्रदीप तुनगरिया, धर्मेंद्र नगवाल, मदन भोगावात, कशिश बायला, गुरुवाक्स, अशोक झाला, जितेंद्र भाटी सविता रानी, रीक्की जोनवाल, अपूर्व शर्मा, मंजू डीडवानिया योगेश भारती, बाबू खान, धर्मीचंद यादव दयाशंकर कश्यप शाहिद अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।े बैठक का संचालन संगठन महासचिव ईश्वर राजोरिया ने किया।
    भवदीय
    (द्रोपदी कोली)
    मो. 9351329069

error: Content is protected !!