भक्तो ने लगाये भोले बाबा के जयकारे, पूरी पुष्कर घाटी हुई बाबा के नाम से गुंजायमन
कावड़ यात्रा में 151 किलो की कावड़ रही विषेष आकर्षण का केन्द्र
आज दिनांक 04 अगस्त 2025 – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के पवित्र मौके पर 25 वीं विशाल कावड़ निकाली गई जो कि पुष्कर से जल लेकर श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर राजमोहन गंगेश्वर आश्रम रामगंज पहंुची।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि पुष्कर घाटी से सभी भक्तगण डीजे पर नाचते गाते भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए विशेष रूप से 151 किलो की कावड़ लेकर चले जो कि रामगंज पहुंचने पर बिखरे बालाजी मंदिर परिवार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व कावड़ा यात्रा का व्यापारीसंघ पूर्व अध्यक्ष दिलीप की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। रामगंज व्यापारी संघ के अध्यक्ष जनरल सिंह व समस्त व्यापारियों ने भी उक्त कवाड़ा यात्रा का स्वागत किया। सभी लोगों ने पुष्प वर्षा कर भक्तो को माला व भगवा दुपट्टा पहनाकर तथा मंडल के शशि गिरी महाराज का स्वागत व अभिनंदन किया।
कावड़ यात्रा में लगभग ढाई सौ महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सभी लोगों ने भोलेनाथ की जयकारो से पूरी पुष्कर घाटी को गुंजायमान कर दिया। कावड़ यात्रा करीब 11ः00 बजे कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर पहुंची जहॉं भोले बाबा का अभिषेक कर जल चढ़ाया गया। कार्यक्रम में अनेक भक्त व लोगों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया वह शाम तक विषेष आयोजन चला।
भवदीय
(सागर मीणा)
मो. 9602935113