जिन शासन की रक्षा हेतु श्रावकों का महत्वपूर्ण योगदान है – भारतीय जैन मिलन

अजमेर, 11 अगस्त () भारतीय जैन मिलन आदिनाथ द्वारा केंद्र की मार्गदर्शन के अनुसार जिन शासन की रक्षा हेतु श्रावकों का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए। सोमवार को विशेष प्रवचन वैशाली नगर स्थित स्थानक में विराजित आचार्य विजयराज महाराज, उपाध्याय जयशजी महाराज, साध्वी पुष्पावती मसा ने संघ प्रवचन दिए।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए महाराज साहब ने कहा कि पंचम काल की अंतिम समय तक जिन शासन रहेगा, जिसमें प्रमुख रूप से साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविकाएं जिनशासन की रक्षा करेंगे। वर्तमान समय में धर्म का स्वरूप में बदलाव आ रहा है जो चिंताजनक है परंतु फिर भी वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जिन शासन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने मार्गदर्शन देते हुए श्रावकों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी के नेतृत्व में जैन मिलन आदिनाथ के मदनलाल बाफना, विजय पोखरण, प्रकाश गंगवाल, सुनील छाजेड़ राजेंद्र पत्नी महेंद्र कला, सुरेश गंगवाल, अजय दोषी, अशोक पहाड़िया, मनीष सेठी, संतोष पोखरण, राकेश दोसी, विनय गदिया सहित अन्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा प्रवचन श्रावकों के उत्साह वर्धन पर आधारित रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानक डॉ. पीएम दोषी, वी ताराचंद कर्णावत का विशेष सहयोग रहा।
भवदीय
प्रकाश जैन
मो. 9829332777

error: Content is protected !!