अजमेर, 27 सितम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वरुण सागर रोड स्थित कीर्ति नगर में 13.20 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा व सुगम यातायात उपलब्ध कराएगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि इन सड़क कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क और भवन जैसी आधारभूत संरचनाएं आमजन के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण से वार्ड के निवासियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
श्री देवनानी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वरूण सागर रोड स्थित कीर्ति नगर में 13.20 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पर दीपक शर्मा, गोविंद राम साहू, मोनू सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र रावत, विवेक सिंह, लाल सिंह सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।