अंतर्राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता में अरांई के गणपत लाल उदय रहें प्रथम

राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच हमारीवाणी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता में अरांई के गणपत लाल उदय रहें प्रथम।
——————————————————–
          सारा सच मीडिया दिल्ली द्वारा अक्टूबर माह २०२५ के तीसरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे देश और प्रदेश के अनेक कवियों, कवित्रियों, लेखकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस साहित्यिक प्रतियोगिता का विषय – करवाचौथ / पत्नी / पति / व्रत / भूख / प्यास / जीवन / श्रृंगार / चाँद था।
             इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ लेखको के नाम इस प्रकार है पहला स्थान – गणपत लाल उदय गांव- अरांई जिला- अजमेर राजस्थान, दूसरा स्थान अर्पणा गर्ग उत्तर प्रदेश, तीसरा स्थान वंदना कुमारी बिहार, चौथा स्थान संजय वर्मा मध्य प्रदेश, पांचवा स्थान डॉ रुपाली दिलीप चौधरी महाराष्ट्र, छठा स्थान अनंतराम चौबे अनन्त मध्य प्रदेश, सातवा स्थान स्वाति पूजा उत्तर प्रदेश, आठवा स्थान डॉ अशोक बिहार, नोवा स्थान प्रो रोहिणी डावरे महाराष्ट्र, दसवा स्थान कंचनमाला अमर उर्मि दिल्ली रहे।
    विजेताओं के करीब में पदमा तिवारी मध्य प्रदेश,
गोरक्ष जाधव मध्य प्रदेश, डॉ विमुख पाटेल गुजरात,
मालती गेहलोत मध्य प्रदेश रहे।
          पहले दस स्थान पर आने वाले विजेताओं को सारा सच हमारीवाणी दिल्ली के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया और उनकी रचनाओं को राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को आनलाईन सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
         सारा सच मीडिया दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र भारत सरकार समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय (RNI) द्वारा पंजीकृत है जो साहित्य, कला में रूचि रखने वाले नए, पुराने और उभरते हुए रचनाकारों, कलाकारों को सम्मानित करता रहता है। इस प्रतियोगिता की घोषणा करने के पश्चात सारा सच मीडिया के प्रधान संपादक ने सभी साहित्य प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
सैनिक कवि
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!