सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिया पुरस्कार
दिनांक 25 अक्टूबर 2025: अजमेर: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सवाई जयपुर अवार्ड 2025 के दौरान सिटी पैलेस जयपुर में आयोजित समारोह में राजा दूल्हा राय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय म्यूजियम ट्रस्ट जयपुर द्वारा सिटी पैलेस में आयोजित सवाई जयपुर अवार्ड 2025 समारोह के दौरान दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी क्षमा आर. कौशिक को प्रशस्ति पत्र, रजत स्मृति चिन्ह एवं 31 हजार का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कौशिक ने बताया कि सवाई मान सिंह म्यूजियम ट्रस्ट के द्वारा मानवता की सेवा, हेरिटेज संरक्षण, चिकित्सा विज्ञान, परम्परागत शिल्प के क्षेत्र समेत 25 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में जयपुर महाराजा पùनाभ सिंह, पूर्व राज परिवार की सदस्य पùिनी देवी, ट्रस्ट निदेशक वैभव चैहान तथा विभिन्न क्षेत्रों की जानी पहचानी हस्तियाॅ मौजूद थी। यह पुरस्कार पूर्व महाराजा एवं महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह द्वितीय की स्मृति में म्यूजियम ट्रस्ट के द्वारा प्रदान किए गए।
संस्था सचिव क्षमा आर. कौशिक एवं निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने इस सम्मान के लिए म्यूजियम ट्रस्ट एवं अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992