अजमेर, 2 नवम्बर।
परशुराम सर्किल स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में पारीक महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक एवं कार्यकारिणी चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में संतोष पारीक अध्यक्ष, अर्चना पारीक उपाध्यक्ष, स्नेहलता पारीक संरक्षक, रश्मि व्यास सचिव तथा किरण पारीक कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुईं।
विजय लक्ष्मी पारीक एवं अर्चना पुरोहित साहित्यिक व सांस्कृतिक सचिव, शोभा पारीक संगठन मंत्री, जबकि माया पारीक, पुष्प पारीक और लक्ष्मी पारीक, मंजू पारीक, वेणु पारीक युवा महिला सदस्य तथा शारदा पारीक प्रवक्ता पद पर चुनी गईं।
प्रवक्ता शारदा पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बलराम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का ब्राह्मण महासभा के दुपट्टे ओढ़ाकर सम्मान किया और महासभा की आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। अंत में सभी महिलाओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता और सक्रियता बनाए रखने का संकल्प लिया।
शारदा पारीक
प्रवक्ता, पारीक महिला प्रकोष्ठ
मो: 97997 96767