5 दिसंबर को संस्था के 50वे स्थापना दिवस पर आमसभा, सेवाकार्य व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का लिया निर्णय
अजमेर 18 नवंबर ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यसमिति की बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नया ठिकाना रेस्टोरेंट, कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग में आयोजित की गयी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारम्भ स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ उसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने कार्यसमिति की गत बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि इस संस्था की स्थापना 5 दिसंबर 1976 को हुई थी और आगामी 5 दिसंबर को इस संस्था का 50वा स्थापना दिवस है अतः इस दिन हमें विभिन्न सेवाकार्य, संस्था सदस्यों की आमसभा व मनोरंजक व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन करना है l
इस मामले में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2026 तक स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य व रचनात्मक कार्यक्रम किये जायेंगे l तथा 5 दिसंबर 25 को बाबा रामदेव मन्दिर, कोटड़ा में प्रातः 10:30 बजे से संस्था सदस्यों की आमसभा तत्त्पश्चात मनोरंजन व खेलकूद आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इसी दिन दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय, लाडली घर आश्रम, शास्त्री नगर, गौशाला व कबूतर शाला इत्यादि स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य भी किये जायेंगे l संस्था सदस्यों की मासिक बैठक 22 नवंबर शनिवार को दोपहर 3:30 बजे श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन, माल रोड (डी आर एम ऑफिस के पास) आयोजित की जायेगी l
बैठक में संस्था संरक्षक हनुमान दयाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव के जे ज्ञानी व सुनील सक्सेना, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, सूर्य कुमार मित्तल, अगम प्रसाद मित्तल, शिव शंकर अग्रवाल व राजेंद्र अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये l
इस अवसर पर आज की बैठक के संयोजक श्री चंद्रनारायण अग्रवाल व श्री शिवशंकर अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, बैठक का संचालन महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने किया अंत में अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280862,7891884488