30 आचार्यों, पंडित व सिंध सारस्वत ब्राह्मण मंडल के पदाधिकारी कराऐगें सामूहिक कन्यादान

बुधवार 26 नवम्बर को प्रथम पूज्य गणेशजी व ईष्टदेवों को करेगें निमंत्रित
अजमेर 22 नवम्बर। स्वामी हिरदाराम साहिब की आशीर्वाद से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था श्री अमरापुर सेवा घर, सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडीज क्लब व मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन सांई बाबा मंदिर, अजयनगर में मंगलवार, 30 दिसम्बर, 2025 को होगा। इस संदर्भ में सिंध सारस्वत ब्राह्मण मंडल संस्थान के ब्राह्मणों के साथ रसोई बैंक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 30 आचार्यो, पंडितो व पदाधिकारियों की देख-रेख में कन्यादान समारोह का पूजन व फेरे आयोजित किये जायेगें।
संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सिंध सारस्वत ब्राह्मण मंडल संस्थान के ब्राह्मण मुख्य पदाधिकारियों में चेयरपर्सन पं. कन्हैया लाल तुलजराम शर्मा, मुख्य सरंक्षक पं. कमल भारद्वाज कोडू राम शर्मा, सरंक्षक पं. श्याम सुन्दर नेणु राम शर्मा, अध्यक्ष पं. विनोद ईश्वरलाल श्रृंगी, संयुक्त सचिव पं. ओमप्रकाश शर्मा व भगवान शर्मा के साथ मुख्य आचार्य पं. संजय अशोक कुमार शर्मा, नसीराबाद, आचार्य पं. विशाल भारद्वाज व  घनश्याम शर्मा,  पं. निखिल कमल भारद्वाज, पं. प्रकाश संजय शर्मा नसीराबाद रहेगे, साथ ही मण्डप संचालक में पं. गोपाल अशोक कुमार शर्मा ,पं. संजय शंकरलाल शर्मा ,पं. राहुल हरीश शर्मा ,पं. रवि माधवदास शर्मा, पं. हेमंत किशोर कुमार शर्मा तथा विवाह आचार्य पं. कन्हैया लाल टेऊँ राम शर्मा, पं. किशन अशोक कुमार शर्मा, पं. जयेश दिलीप शर्मा, पं. हेमंत पीताम्बर शर्मा, पं. मनिष प्रकाश शर्मा, पं. ललित कन्हैया लाल शर्मा, पं. पंकज हरीश शर्मा, पं. माईल विशाल शर्मा, पं. पिंकू रमेश शर्मा, पं. कपिल जगदीश शर्मा, पं. संतोष रमेश कुमार शर्मा, पं. मोक्ष संतोष शर्मा, पं. विनोद मोहन लाल शर्मा सिंध के रीति-रिवाज अनुसार विवाह सम्पन्न कराऐगें।
बैठक में सरंक्षक महेश तेजवानी, कोर कमेटी के गिरधर तेजवानी, प्रेम केवलरमानी सहित सिंध सारस्वत ब्राह्मण संस्थान का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित था।

द्वितीय कन्यादान समारोह के लिए प्रथम पूज्य गणेशजी व ईष्टदेवों को करेगें निमंत्रित
समिति के शंकर बदलानी ने बताया कि द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का निमंत्रण शहनाई, ढोल धमाकों के साथ बुधवार 26 नवम्बर को प्रातः 9 बजे आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर से प्रांरभ कर श्री झूलेलाल मंदिर, सांई बाबा मंदिर, जतोई दरबार व पुष्करराज स्थित स्वामी हिरदारामजी की कुटिया व आश्रम पर कार्ड, मिष्ठान देकर निमंत्रित किया जायेगा।
हरी चन्दनानी
09649750811

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!