अजमेर मंडल पर मनाया संविधान दिवस

दिनांक 26.11.2025 को  संविधान दिवस के उपलक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति देते हुए मंडल कार्यालय के पोर्च में शपथ ली।
26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। इस दौरान सभी ने संविधान के मूलभूत आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!