रात्रि के समय लो बीम पर वाहन चलाने हेतु जागरूकता अभियान हो

जिला पुलिस अधीक्षक महोदया,
अजमेर

विषय  रात्रि के समय लो बीम पर वाहन चलाने हेतु जागरूकता अभियान
महोदया,

lohiya

सर्वप्रथम शहर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स के संचालन से व्यवस्थाओं में हुए सुधार पर बधाई साथ ही वर्तमान में अनेक महत्वपूर्ण चौराहों पर अभी भी स्थिति चिंताजनक है अतः आपसे अनुरोध है कि परिवर्तन की इस श्रृंखला में बचे हुए चौराहों पर भी ट्रैफिक लाइट्स का संचालन नियमित रूप से प्रारंभ कर शहर को नई सौगात देने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करें।
महोदया, कॉमन कॉज सोसायटी अजमेर, एक गैर राजनीतिक एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था है, पर्यावरण सुरक्षा स्वच्छता अभियान एवं शहर के विभिन्न मुद्दों के प्रति समर्पित संस्था ने पूर्व में भी प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध, शहर के विभिन्न नालों से आना सागर में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर न्यायालय के माध्यम से भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।
महोदया, इसी क्रम में यातायात की सुगमता हेतु समिति की ओर से आग्रह है कि रात्रि में चलने वाले वाहनों के लिए लो बीम की जानकारी एवं आवश्यकता हेतु एक अभियान शुरू किया जाए, जिससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। नियमों का पालन करने हेतु सभी वाहन चालकों के प्रति जानकारी देने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई अपेक्षित है। इस हेतु एक सकल जागरूकता अभियान अपेक्षित है।
इस हेतु आपसे पुनः अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ऐसे नियमों की पालना  के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करें। सामाजिक कार्यों के प्रति समिति का सहयोग शासन एवं प्रशासन के लिए सदैव उपलब्ध रहता है।
शुभकामनाओं सहित।।

विनीत लोहिया

कोमन कॉज सोसायटी
    महासचिव
9549860966

error: Content is protected !!