नवपंख संस्था द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आज आदर्श नगर स्थित, राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी-छात्राओं में एड्स से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर करना, रोग की रोकथाम के उपायों का प्रसार करना तथा स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ. बाल किशोर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए छात्राओं को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के तरीके तथा इससे जुड़े सामाजिक पहलुओं के बारे में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि एड्स एक गंभीर बीमारी है लेकिन इसकी रोकथाम की जा सकती है,और जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है। डॉक्टर ने छात्राओं के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सही जानकारी प्रदान की और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
नव पंख संस्था के कार्यकर्ता नितिन उप्पल ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देती है। उन्होंने प्रधानाचार्य श्रीमती मधु कुमारी, स्टाफ, स्कूल प्रशासन तथा डॉक्टर महोदय…..का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में संस्था द्वारा विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया।
नव पंख संस्था के सदस्यों के रूप मे मनिंदर कौर, नितिन उप्पल,सौरभ जैन, मयंक चावला, विजय कुमार शर्मा, आशी दुआ, इफ्तिखार शैख, मुशर्रफ चिश्ती, मोनू रावत, प्रकाश चंद शर्मा, तौहीद शैख आदि कार्यक्रम मे उपस्थित रहें।