शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अजमेर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुक्रवार को जिले भर में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने किया निरीक्षण
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे समस्या समाधान शिविरों का जिले के प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने गेगल ग्राम पंचायत तथा किशनगढ़ नगर परिषद में फॉलो अप कैम्प का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने गेगल में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के फॉलो अप कैम्प का अवलोकन किया। यहां लगे हुए विभिन्न विभागों के स्टॉल पर जाकर कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। पंचायती राज विभाग के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। चिकित्सा विभाग को निर्धारित उपचार एवं स्क्रीनिंग करने के लिए कहा। रसद विभाग के अधिकारियों को एनएफएसए से पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के निर्देश दिए। सामाजिक पेंशन योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहे। समस्त दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बने। मंगला पशु बीमा योजना का लाभ प्रत्येक पशुपालक को मिलना चाहिए। शिविर में जुड़वां बच्चियां हानिया एवं आलिया का बेटी जन्मोत्सव मनाया गया।
ग्राम पंचायत गगवाना तथा गेगल में समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया गया। उक्त सेवा शिविरों में कुल 16 विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे व अपने विभाग से संबंधित कार्य किये। शिविर प्रभारी श्रीमती गरिमा नरूला, उपखण्ड अधिकारी, अजमेर ने बताया कि उक्त ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के तहत ग्राम पंचायत गेगल में आयोजित कैम्प में ग्राम पंचायत गेगल के श्री नरेश चन्द पुत्र श्री देवी दयाल का वार्षिक पेंशनर्स सत्यापन का कार्य किया गया तथा श्रीमती शाईस्ता पत्नि श्री सैफ अली खान को पीएमवाई योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिला को प्राप्त होने वाली 5 हजार रूपये का लाभ दिलवाया यगा। ग्राम पंचायत गगवाना में आयोजित कैम्प में लाभार्थी श्री पूनमचंद माली को कृषि विभाग द्वारा संचालित वर्मीकम्पोस्ट यूनिट योजना के तहत 50 हजार रूपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई।
शहरी सेवा शिविर 2025 के फोलोअप कैम्पस का आयोजन नगर परिषद किशनगढ के मुख्य कार्यालय में किया गया। इसके तहत शुक्रवार को परिषद के वार्ड नम्बर 24 से 30 तक के कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा प्रभारी सचिव श्रीमती गायंत्री राठौड़ द्वारा कैम्प में टेबल-टू-टेबल जाकर संबंधित शाखा से कैम्पों में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। कैम्पों में आमजन को अधिक से अधिक लाभ पंहुचाने हेतु निर्देशित किया गया। श्रीमती गायत्री राठौड द्वारा कैम्प में उपस्थित आवेदकों को पट्टे वितरित किए। वहां उपस्थित आमजन से राज्य सरकार द्वारा कैम्पो में दी गई शिथिलताओ का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु कहा। उपखण्ड अधिकारी किशनगढ श्री रजत यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी, सभापति श्री दिनेश सिंह राठौड, आयुक्त श्रीमती सीता वर्मा सहित परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी कैम्प में उपस्थित रहे।
शिविर में कृषि भूमि, राजकीय भूमि नियमन, 69 क के 23 पट्टे, नाम हस्तान्तरण, विखण्डन के 3 प्रमाण पत्र स्वीकृति जारी की गई। जन्म-मृत्यु के 24 प्रमाण पत्र जारी किये गए। 15 रोड लाईटो की मरम्मत, नई लगाने की कार्यवाही की गई। शनिवार को वार्ड नम्बर 31 व 37 का कैम्प परिषद प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
धोलपुर के पंचगांव से महिला सम्मेलन का उद्वघाटन किया। इसका लाईन प्रसारण नगर परिषद किशनगढ के सभागार में किया गया। जिसमे परियोजना किशनगढ शहर की सभी कार्यकर्ता एवं सहायिका लाईव प्रसारण में उपस्थित रहें। इस प्रसारण में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा लखपति दीदी को लेपटोप, 12 कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बालिकाओ को स्कुटी वितरित की गई। साथ ही पीएमएमवीवाई योजना के लाभार्थियों को ऑन लाईन राशि उनके खाते में हस्तान्तरित की गई। जन आवास योजना में महिलाओं के नाम पट्टे जारी करने, जन आयोग्य योजना के बारे में तथा उज्जवला योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत रूपनगढ़ में महिला स्वच्छता एवं टीकाकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
टीकाकरण से गर्भवती महिला एवं बच्चों को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उचित समय टीकाकरण कराने की सलाह दी गई। गर्भवती व धात्री महिलाओं को उचित, संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। माता को शिशु का टीकाकरण समय पर कराने की सलाह टीकाकरण के दौरान दी गई। महिलाओं को अपने बच्चों की देखभाल करने के साथ टीकाकरण समय पर कराने का महत्व बताया गया। टीकाकरण सत्र पर टीकाकरण एएनएम श्रीमती लाली खीचड़ द्वारा किया गया। टीकाकरण में आशा सहयोगिनी मांगी देवी, कार्यकर्ता सोहन कँवर व अनेक गर्भवती महिला व शिशु शामिल हुए।
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत रूपनगढ़ में फोलोअप कैम्प आयोजित
पंचायत हरमाडा के अटल सेवा केन्द्र परिसर में उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ़ श्री राम कुमार टाडा एवं तहसीलदार रूपनगढ़ कीर्ति भारद्वाज के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 21 विभिन्न विभागों की सहभागिता से ग्रामवासियों की समस्याओं का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन व स्वीकृतियां, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतकरण, रास्ते खोलने के प्रकरण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों के आवेदन एवं स्वीकृतियां, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना एवं पीएम वंदन योजना में ई-केवाईसी, बिजली के तारों व खंभों में सुधार, खाद्य सुरक्षा के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं पालनहार योजना के अंतर्गत लाभान्वित करना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना और वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्य संपादित किए गए। शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से त्वरित राहत मिली और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता व सुगमता का सकारात्मक संदेश दिया गया।
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर से मिली राहत
भिनाय के धांतोल व छछुन्दरा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी जीतू कुलहरी ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 42 प्रकरण, धारा 136 के तहत शुद्धीकरण के 70 प्रकरण, आपसी सहमति से बटवारां के 08 प्रकरण, नामान्तकरण के 39 प्रकरण सहित राजस्व विभाग के विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के 17 स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 16 स्वीकृतियां जारी की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 3 निक्षय मित्र बनाए गए। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 70 पशुओं का बीमा किया गया। उर्जा विभाग द्वारा 36 विद्युत समस्याओं का निपटारा किया गया। आयोजना विभाग द्वारा जनधन योजना के निष्कि्रय खातों का पुनः सत्यापन किया गया। खाद्य विभाग द्वारा एनएफएसए के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व पालनहार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 20 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
शिविर में सहायक शिविर प्रभारी छछुन्दरा विकास अधिकारी श्री अर्जुन सिंह एवं सहायक शिविर प्रभारी धांतोल तहसीलदार श्रीमती नीलम राठौड़ सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
उपखण्ड अधिकारी भिनाय ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर प्रभारी ने बताया कि आगामी शिविर भूअनि वृत देवलिया कलां एंव एकलसिंगा में आयोजित किया जाएगा।
केकड़ी में विकास रथ से आमजन को मिली विकास कार्यों की जानकारी
राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र केकड़ी की ग्राम पंचायत भगवानपुरा सहित विभिन्न ग्रामों में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाईल वैन आधारित जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इसके दौरान वर्तमान सरकार द्वारा दो सालों में चालू की गई प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। इस कार्यक्रम के दौरान एलईडी वेन टीम व टीम के साथ नियुक्त कार्मिकों द्वारा वेन के साथ उपलब्ध प्रचार-प्रसार सामग्र का आम जनता में वितरण किया गया। एलईडी वेन के साथ टीम एवं नियुक्त कार्मिकों द्वारा उपलब्ध सामग्री के माध्यम से सघन प्रचार-प्रसार किया गया व वर्तमान में चल रही योजनाओं और लाभदायक शिविरों की जानकारी दी।
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का हुआ श्रीनगर में आयोजन
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्देशानुसार क्षेत्र में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को श्रीनगर एवं दिलवाड़ा की ग्राम पंचायत श्रीनगर, फारकिया, दिलवाड़ा, सनोद के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं एवं राजस्व तथा पंचायती राज विभाग के सामान्य कार्यों को निस्तारित किया जाकर लाभान्वित किया गया।
साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए दृश्यश्रव्य चलचित्रों सहित एक एलईडी वैन का संचालन ग्राम पंचायत श्रीनगर, फारकिया, बालद का दड़ा, दिलवाड़ा मार्ग पर किया गया। इससे ग्रामवासियों को राजकीय योजनाओं के समबन्ध में आवश्यक जानकारी, सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री उलपब्ध कराई गई।
भोगादीत में शिविर का हुआ आयोजन
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी अरांई ने आयोजित शिविर में किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षो से चर्चा कर शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीण एवं किसानों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से लाभांवित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा की शिविर का उद्देश्य गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
शिविर में स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरण, पशु स्वास्थ्य जांच, भूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलना, आपसी सहमति विभाजन, नाम शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, नामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई। दोपहर में महिला सम्मेलन राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी ग्रामीण जन द्वारा लाइव ई मित्र प्लस मशीन पर देखा गया। ग्रामीण समस्या समाधार शिविर में श्रीमान् उपखण्ड अधिकारी सुश्री नीतू मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवदान सिंह, तहसीलदार श्री प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी श्री दौलतसिंह राठौड ग्राम पंचायत भोगादीत की प्रशासक श्रीमती उषाकंवर और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नान्द के शिविर में आयोजित हुई गतिविधियां
सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर-2025 का आयोजन ग्राम पंचायत नान्द, तहसील पुष्कर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा अपने विभागों की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। कैम्प के दौरान कैम्प प्रभारी उपखण्ड अधिकारी श्री गुरू प्रसाद तंवर, कैम्प सह-प्रभारी तहसीलदार श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान एवं राजस्व विभाग व अन्य विभागों से अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कैम्प प्रभारी द्वारा कैम्प के निरीक्षण के दौरान ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किये। कैम्प प्रभारी महोदय की उपस्थिती में लाभार्थीयों को आवासीय भूमि का पट्टा वितरण किये गए। राजस्व विभाग द्वारा विभाजन से संबंधित 3 प्रकरण का निस्तारण किया गया। भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 136 के कुल 18 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 5 मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन स्वीकृत की गई एवं 2460 स्वामित्व कार्ड पट्टा वितरित किये गए। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्कूलों की मरम्मत हेतु 4 कार्यों हेतु कुल 9.75 लाख के कार्यों की स्वीकृति दी गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 184 लाभार्थियों का शिविर के दौरान उपचार किया गया एवं 8 टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग की गई एवं 15 पीएमजेवाई कार्ड वितरित किये गए।
नगर निगम के शिविर में समस्याओं के हुए समाधान
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय (पुराना भवन) अजमेर पर फॉलोअप कैम्प वार्ड संख्या एक से 80 हेतु शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया गया। नगर निगम के मुख्य कार्य यथा जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई, नगरीय विकास कर, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे, 69-ए श्रेणी के पट्टे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही विभाग द्वारा की गई। शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों के 20 पट्टे, स्ट्रीट लाईट के कुल 09 प्रकरणो का निस्तारण, एवं जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन के 39 प्रकरण तो आवदेन के 10-15 मिनट में ही कर हाथों-हाथ प्रमाण पत्र जारी किये गये। प्रधानमंत्री स्वीनिधि योजना के अन्तर्गत बैको द्वारा ऋण वितरण 67 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 198 लाभार्थियों द्वारा सम्पर्क किया गया।
तबीजी और दौराई में हुए शिविर
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जन परिवेदनाओं के निस्तारण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी समस्था समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तबीजी तथा दौराई में ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया गया। इन सेवा शिविरों में कुल 16 विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। फोलोअप कैम्प के तहत ग्राम पंचायत तबीजी में आयोजित कैम्प में ग्राम हटुण्डी के खसरा संख्या 1412 के खातेदार प्रार्थीगण मेवासिंह पुत्र छगन सिंह एवं फूलसिंह पुत्र छगन सिंह अपने खातेदारी भूमि के बंटवारा के लिए प्रस्तुत किया गया। कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही ऑनलाईन नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। इस कैम्प में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्डपंच, सभी अधिकारी एवं कार्मिक मिलाकर लगभग 500 से 700 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत दौराई में आयोजित कैम्प में ग्राम आगला कांकड के खसरा संख्या 3435 के खातेदार प्रभुसिंह पुत्र रामसिंह एवं लूम्बा, शोकिन पुत्रगण अलानूर ने कैम्प प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम आगला कांकड में अपने खातेदारी भूमि का बंटवारा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही ऑनलाईन नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। इस कैम्प में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्डपंच, सभी अधिकारी एवं कार्मिक मिलाकर लगभग 400 से 700 प्रतिभागी उपस्थित रहे।