सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर्व व बाल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया

अजमेर के सेंट मैरिज कॉन्वेंट सी से स्कूल में क्रिसमस पर्व व बाल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रचार्य सिस्टर अनुषा व कम्युनिटी ऑफ सिस्टर के द्वारा दीप प्रज्वलित करके की , कार्यक्रम में प्राथना नृत्य की प्रस्तुति दी, स्कूल छात्राओं ने यीशु मसीह के जन्म गाथा पर नाटिका प्रस्तुत की। सिस्टर अनुषा ने बताया कि क्रिसमस पर्व शांति व प्रेम का पर्व है हमे सभी की मदद व लोगो मे प्रेम व शांति का संदेश देना चाहिए। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष में स्कूल  में बाल मेले का भज आयोजन किया गया जिसमें तरह तरह के व्यंजनों की स्टाल लगाई गई , गेम जोन आकर्षक का केंद्र रहा अंत मे लक्की ड्रा निकाले गए और छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। सिस्टर अनुषा ने सभी को धन्यवाद दिया व क्रिसमस की बधाइयाँ दी।

error: Content is protected !!