सेना दिवस परेड 2026 की बैठक सोमवार को

अजमेर, 4 जनवरी।  जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में  आगामी 15 जनवरी को सेना दिवस परेड 2026 के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री नरेन्द्र कुमार मीणा ने दी।

सेना दिवस परेड 2026 के लिए नोडल नियुक्त
अजमेर, 4 जनवरी। आगामी 15 जनवरी को सेना दिवस परेड 2026 के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी को नोडल अधिकारी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!