जनभागीदारी से सेना दिवस परेड 2026 बनेगा शौर्य एवं पराक्रम का महोत्सव

आमजन की एसएसओ आईडी के माध्यम से आर्मी डे परेड 2026 पोर्टल पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अजमेर, 7 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा जयपुर में सेना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आमजन को सेना दिवस परेड 2026 देखने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सेना दिवस परेड के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी श्री चन्द्रशेखर भण्डारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशानुसार सेना दिवस परेड के सफलसुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग एवं जयपुर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन इस राष्ट्रीय गौरव के कार्यक्रम में सहभागिता कर भारतीय सेना के अद्भुत एवं अनुकरणीय प्रदर्शन को नजदीक से देख सकें। इसके लिए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा विभिन्न विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आमजन को अधिकाधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने बताया कि जगतपुरा (महल रोड़)जयपुर में 9, 11, 13 एवं 15 जनवरी को आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब आमजन स्वयं एवं अपने परिवार के साथ परेड अवलोकन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर कार्यक्रम का साक्षी बन सकेंगे। सेना दिवस परेड देखने के इच्छुक नागरिक http://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन उपरांत सिटिजन एप के अंतर्गत जी2सी श्रेणी में उपलब्ध आर्मी डे परेड रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक कर मात्र दो कॉलम भरकर पंजीकरण किया जा सकता है। एक व्यक्ति अधिकतम दो पंजीकरण कर सकता है तथा ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात आवेदक को एसएमएस के माध्यम से पुष्टि संदेश प्राप्त होगा। इसमें आवश्यक दिशा-निर्देशरूट मैप एवं पार्किंग मैप की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। आवेदक अपनी सुविधा अनुसार यह भी चयन कर सकता है कि वह किस दिन की परेड देखना चाहता है। यह पंजीकरण सुविधा 14 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। परेड अवलोकन हेतु पंजीकृत नागरिकों को प्रातः 8.45 बजे तक परेड स्थल पर पहुँचना अनिवार्य होगा तथा परेड समाप्त होने से पूर्व स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से परेड स्थल पर ड्रोनकैमरालेडीज पर्सबैगज्वलनशील पदार्थपाउडरनुकीली वस्तुएँ अथवा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सेना के प्रतिनिधियों द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखें।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेना दिवस सप्ताह के अंतर्गत जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा भवानी निकेतन संस्थान में दोपहर बजे से सेना के नो योर आर्मी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगाजिसमें सेना के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन तथा लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 10 एवं 15 जनवरी 2026 को एसएमएस स्टेडियमजयपुर में शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगाजिसमें सेवारत सैनिकोंपूर्व सैनिकोंवीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकोंउनके परिजनों तथा सेना की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की सहभागिता रहेगी।

उन्होंने बताया कि सेना दिवस परेड 2026 के लिए विकसित आर्मी डे परेड 2026 पोर्टल आमजन को पारदर्शीसुगम एवं सुव्यवस्थित प्रवेश प्रणाली उपलब्ध कराता है। जिन नागरिकों की एसएसओ आईडी पूर्व से उपलब्ध है वे सीधे लॉगिन कर पंजीकरण कर सकते हैंजबकि जिनकी एसएसओ आईडी नहीं बनी है वे पहले अपनी एसएसओ आईडी बनाकर तत्पश्चात पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर परेड अवलोकन का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

error: Content is protected !!